ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

Bihar Crime News: सीएसपी में दिनदहाड़े लूटपाट, दो बदमाशों ने हथियार के बल पर लूट लिए इतने लाख

Bihar Crime News: बिहार के वैशाली में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया है। सीएसपी केंद्र में लूट की इस वारदात से हड़कंप मच गया है।

Bihar Crime News
दिनदहाड़े लूट से हड़कंप
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बड़ी खबर वैशाली से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक सीएसपी से हथियार के बल पर लाखों रुपये लूटकर फरार हो गए। घटना कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की जांच में जुट गई है। घटना एनएच 22 पर स्थित ग़ोरौल थाना क्षेत्र के कटरमाला चौक गोढ़िया की है। 


बताया जा रहा है कि कटरमाला चौक गोढ़िया में पीएनबी का सीएसपी है, जहां दो अपराधी हथियार के साथ पहुंचे और सीएसपी संचालक के साथ साथ वहां मौजूद ग्राहकों को अपने कब्जे में ले लिया और काउंटर में रखा डेढ़ लाख रुपया लूट कर फरार हो गए। अपराधियों की यह करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।


सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे अपराधी बेखौफ होकर लूट की वारदात को अंजाम दे रहे हैं और पैसा लेकर फरार हो गए। राहत की बात यह है कि बैंक में उस समय सिर्फ डेढ़ लाख रुपया ही था जिसे अपराधी लेकर चले गए और किसी ने कोई विरोध नहीं किया। पुलिस ने पूरे इलाके की नाकेबंदी कर दी है और सीसीटीवी के आधार पर अपराधियों की पहचान में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Munna Khan

FirstBihar संवाददाता