ब्रेकिंग
Independence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभIndependence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभ

Encounter in Bihar: बिहार में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, दो बदमाशों को लगी गोली; NRI हत्याकांड में हैं शामिल

Encounter in Bihar: एनआरआई हत्याकांड में शामिल दो बदमाशों को गोली लगी है. वैशाली पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है. पुलिस को देखकर दोनों बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसका पुलिस ने जवाब दिया और दोनों को धर दबोचा.

Encounter in Bihar
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Encounter in Bihar: बिहार के वैशाली में पुलिस ने दो अपराधियों को एनकाउंटर में घायल कर गिरफ्तार किया है। यह मुठभेड़ बिदुपुर थाना क्षेत्र में राम नंदन उच्च माध्यमिक विद्यालय के पीछे दिलावरपुर हेमती चंवर में हुई है। 


घायल अपराधियों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के चिकनौटा गांव निवासी विशाल कुमार उर्फ फूदीना (23) और बिदुपुर थाना क्षेत्र गोपाल चकनई गांव निवासी सुशील कुमार (20) के रूप में हुई है। दोनों अपराधी एक एनआरआई युवक राहुल आनंद की हत्या में भी शामिल थे।


मुठभेड़ के दौरान अपराधियों ने पहले पुलिस पर फायरिंग की। इसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों अपराधियों के पैर में गोली मार दी। घायल अपराधियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराया गया है। 


यह एनकाउंटर बिदुपुर थाना क्षेत्र के बाजार स्थित पेट्रोल पंप के पास हुआ। दोनों अपराधी क्षेत्र में आतंक का पर्याय बन गए थे और पुलिस को गोली मारने की धमकी दे रहे थे।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता