ब्रेकिंग
शराब माफिया के साथ डांस करना ASI को पड़ा भारी, SSP ने विपिन सिंह को किया सस्पेंडबिहार में खत्म नहीं होगी शराबबंदी, NCAER को लीगल नोटिस भेजने की तैयारीबिहार में NEET UG और Re-NEET परीक्षा घोटाले का बड़ा खुलासा, दो मुख्य सरगना गिरफ्तारBihar Weather: पटना में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी बारिश से लोगों को मिली राहतअतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, पथराव में दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त; कई जवान घायलशराब माफिया के साथ डांस करना ASI को पड़ा भारी, SSP ने विपिन सिंह को किया सस्पेंडबिहार में खत्म नहीं होगी शराबबंदी, NCAER को लीगल नोटिस भेजने की तैयारीबिहार में NEET UG और Re-NEET परीक्षा घोटाले का बड़ा खुलासा, दो मुख्य सरगना गिरफ्तारBihar Weather: पटना में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी बारिश से लोगों को मिली राहतअतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, पथराव में दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त; कई जवान घायल

नोजल मैन ने रची थी पेट्रोल पंप लूट की साजिश, CCTV में फोटो आने के बाद तीनों को पुलिस ने दबोचा

VAISHALI: वैशाली के महुआ स्थित फुलवरिया में 3 नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर लूट की घटना को अंजाम दिया था। पिस्टल की नोक पर पेट्रोल पंप से लाखों की लूट हुई थी। लूट की घटना

नोजल मैन ने रची थी पेट्रोल पंप लूट की साजिश, CCTV में फोटो आने के बाद तीनों को पुलिस ने दबोचा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: वैशाली के महुआ स्थित फुलवरिया में 3 नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर लूट की घटना को अंजाम दिया था। पिस्टल की नोक पर पेट्रोल पंप से लाखों की लूट हुई थी। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गये थे। इस दौरान पेट्रोल पंप पर अफरा-तफरी मच गयी। 


घटना की पूरी तस्वीर पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी थी। पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो पूरा मामला पलक झपकते ही सामने आ गया। पुलिस ने घटना के महज 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा कर लिया। पुलिस ने बताया कि पेट्रोल पंप के नोजल मैन ने ही लूट की घटना की पूरी साजिश रची थी। 


जिसके बाद दो साथियों के साथ मिलकर नोजल मैन ने लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस ने आरोपी नोजलमैन को पहले पकड़ा फिर पूछताछ की जिसके बाद उसने मुंह खोल दिया। नोजल मैन की निशानदेही पर अन्य दो लूटेरो को दबोचा गया। इन तीनों के पास से हथियार और लूट की रकम पुलिस ने बरामद किया। 


वैशाली एसपी रविरंजन कुमार ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 23 नवम्बर को महुआ में एक पेट्रोल पम्प से सवा लाख रूपए की लूट की घटना सामने आई थी। मामले की जांच के लिए SDPO के नेतृत्व में टीम गठित की गयी और घटना में शामिल 3 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।


रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता