ब्रेकिंग
बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत

'मैंने आपको पहचान लिया,पापा को बता दूंगी'..पिता के दोस्त ने किया 12 साल की बच्ची का रेप और मर्डर

Kanpur Crime News: कानपुर में 12 साल की बच्ची से रेप और हत्या के आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। आरोपी बच्ची के पिता का दोस्त है।

  Kanpur Crime News
रेप और हत्या का आरोपी अरेस्ट
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Kanpur Crime News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में 12 साल की बच्ची के साथ रेप के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। आरोपी और कोई नहीं बल्कि उसके पिता का ही दोस्त है। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया है कि वारदात के वक्त बच्ची ने उसे पहचान लिया और वह बोली- 'मैं तुम्हें पहचान गई हूं..पापा को बता दूंगी'..जिसके बाद आरोपी बौखला गया। उसने बच्ची को बुरी तरह से मारा और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बच्ची के पिता के दोस्त उदयभान को गिरफ्तार कर लिया है।


दरअसल कानपुर जिले महाराजगंज के एक गांव मे 12 साल की बच्ची 27 जनवरी को अपनी बकरी को ढूंढने गई तो युवक ने नशे में बच्ची को उठा लिया और रेप करने लगा। जब बच्ची ने कहा कि उसने उसे पहचान लिया है और वो सबको बता देगी तो आरोपी ने नाबालिग बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी। अगले दिन बच्ची का शव खेत के पास मिला। 


शव मिलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया और पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। अब पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए गांव के ही उदयभान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने नशे की हालत में बच्ची के साथ रेप और मर्डर किया है। 

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता

'मैंने आपको पहचान लिया,पापा को बता दूंगी'..पिता के दो… | FirstBihar