ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: कमरभर पानी के बीच गर्भवती को खटिया पर ले जाने को मजबूर हुए परिजनमोबाइल दुकानदार को गोली मारकर 1 लाख की लूट, विरोध करने पर अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंगड्यूटी में मनमानी करना पुलिसकर्मियों को पड़ा भारी, 3 SHO सस्पेंड; SP ने लिया बड़ा एक्शनBihar News : ऑटो-ई-रिक्शा वालों के लिए जरूरी खबर! पटना में बदला रूट, चिड़ियाघर के पास लेना होगा यू-टर्नBihar Board का बड़ा फैसला: छात्रों को मिलेगी 24 घंटे सवाल पूछने की सुविधा, जानें कैसे करेगा कामबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: कमरभर पानी के बीच गर्भवती को खटिया पर ले जाने को मजबूर हुए परिजनमोबाइल दुकानदार को गोली मारकर 1 लाख की लूट, विरोध करने पर अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंगड्यूटी में मनमानी करना पुलिसकर्मियों को पड़ा भारी, 3 SHO सस्पेंड; SP ने लिया बड़ा एक्शनBihar News : ऑटो-ई-रिक्शा वालों के लिए जरूरी खबर! पटना में बदला रूट, चिड़ियाघर के पास लेना होगा यू-टर्नBihar Board का बड़ा फैसला: छात्रों को मिलेगी 24 घंटे सवाल पूछने की सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

उत्पाद विभाग के 2 अधिकारियों समेत 5 सिपाही सस्पेंड, गांजा तस्कर को छोड़ने का आरोप

GAYA : उत्पाद विभाग के दो अधिकारियों समेत सात सिपाहियों को गाजा तस्करों को छोड़ने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है. 2 फरवरी को 253 किलो गांजा के साथ तस्करों को पकड़ा गया था, इस म

उत्पाद विभाग के 2 अधिकारियों समेत 5 सिपाही सस्पेंड, गांजा तस्कर को छोड़ने का आरोप
First Bihar
2 मिनट

GAYA : उत्पाद विभाग के दो अधिकारियों समेत सात सिपाहियों को गाजा तस्करों को छोड़ने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है. 2 फरवरी को 253 किलो गांजा के साथ तस्करों को पकड़ा गया था, इस मामले में गांजा तस्करों को छोड़ने वाले दो अधिकारियों और पांच सिपाहियों के ऊपर गाज गिरी है. मुख्यालय से हुई जांच में तस्करों को छोड़ने में इनकी भूमिका पाई गई थी जिसके बाद सभी को निलंबित कर दिया गया है. इस मामले में उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त प्रेम प्रकाश के मुताबिक मुख्यालय द्वारा गया के एक मामले में कार्रवाई की गई है.


उत्पाद विभाग के जिन पदाधिकारियों को सस्पेंड किया गया है उनमें सब इंस्पेक्टर रूबी कुमारी, सहायक अवर निरीक्षक चंद्रशेखर कुमार के साथ-साथ सिपाही सुधांशु कुमार सुमन, सुजीत कुमार, राजीव कुमार, कृष्णा कुमार, संतोष कुमार शामिल हैं. सभी के खिलाफ निलंबन के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है. आपको बता दें कि 2 फरवरी को 253 किलो गांजा के साथ तस्करों को पकड़ा गया था किंतु उत्पाद विभाग की टीम ने गाजा और तस्करों को छोड़ दिया.


इसकी सूचना बाद में पटना स्थित मुख्यालय को मिली. आर्थिक अपराध इकाई की टीम और गया पुलिस की संयुक्त छापेमारी हुई थी इसमें उत्पाद विभाग के एक अफसर और दो सिपाहियों को गिरफ्तार करते हुए गांजा तस्करों से मिलीभगत का खुलासा किया गया था. 7 गांजा तस्करों समेत उत्पाद विभाग के तीन पुलिसकर्मियों को जेल भी भेजा गया था. अब इस मामले में निलंबन की कार्यवाही हुई है.