ब्रेकिंग
बिहार में बुजुर्गों को बड़ी राहत, 75 साल से अधिक उम्र वालों के घर पहुंचेगा राशन; सीएम सम्राट का ऐलान✦Bihar Teachers New Rules : बिहार में मास्टर साहबों पर फिर चला शिक्षा विभाग का डंडा! जींस-टीशर्ट बैन, मोबाइल पर रोक, मिड-डे मील भी चखना होगा ...✦पीएम मोदी के दौरे से पहले गरमाई सियासत: RJD ने कहा- सिर्फ घाटा और वादा मिला, AIMIM ने पुराने वादे की दिलाई याद; क्या बोली JDU?✦Amul Milk Price Hike : छठ से पहले बिहार में महंगाई का झटका! अमूल दूध 4 रुपये तक महंगा, गोल्ड-शक्ति से ताजा तक बदले दाम, देखें नई रेट लिस्ट✦फिर से पलटी मारेंगे नीतीश कुमार? RJD बोली- राजनीति में कुछ भी संभव.. ‘बिहार में जिधर खीर, उधर भीड़’✦बिहार में बुजुर्गों को बड़ी राहत, 75 साल से अधिक उम्र वालों के घर पहुंचेगा राशन; सीएम सम्राट का ऐलान✦Bihar Teachers New Rules : बिहार में मास्टर साहबों पर फिर चला शिक्षा विभाग का डंडा! जींस-टीशर्ट बैन, मोबाइल पर रोक, मिड-डे मील भी चखना होगा ...✦पीएम मोदी के दौरे से पहले गरमाई सियासत: RJD ने कहा- सिर्फ घाटा और वादा मिला, AIMIM ने पुराने वादे की दिलाई याद; क्या बोली JDU?✦Amul Milk Price Hike : छठ से पहले बिहार में महंगाई का झटका! अमूल दूध 4 रुपये तक महंगा, गोल्ड-शक्ति से ताजा तक बदले दाम, देखें नई रेट लिस्ट✦फिर से पलटी मारेंगे नीतीश कुमार? RJD बोली- राजनीति में कुछ भी संभव.. ‘बिहार में जिधर खीर, उधर भीड़’

मथुरा में महिला पुलिसकर्मियों को छेड़ रहे थे मनचले, फिर जो हुआ...जानकर रह जाएंगे दंग

Mathura Crime News: मथुरा में कुछ मनचले दो युवतियों को छेड़ रहे थे। जब उन्हें पता चला कि वो महिला पुलिसकर्मी हैं, तब उनके होश ठिकाने आ गये।

Mathura Crime News
मनचलों ने की महिला पुलिसकर्मियों के साथ छेड़खानी
© प्रतीकात्मक तस्वीर
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Mathura Crime News: उत्तर प्रदेश के आगरा में तीन मनचले दो युवतियों से छेड़खानी कर रहे थे। जब बदमाशों को पता लगा कि वो महिला पुलिसकर्मी हैं तब उनके पसीने छूट गये। हकीकत जानने के बाद बाइक सवार मनचलों ने भागने की कोशिश की, लेकिन वो पकड़े गये। घटना मथुरा जिले के बलदेव कस्बे की है।


बताया जा रहा है कि दो महिला पुलिसकर्मी मोती बाजार से होकर जा रही थी कि तभी पीछे से बिना नंबर की एक ही मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक उन्हें परेशान करने लगे। बार-बार हॉर्न बजाते हुए युवकों ने छींटाकशी और भद्दी टिप्पणी करना शुरू कर दिया। वे रीढ़ा तिराहे से मेन बाजार तक इसी तरह छेड़खानी करते रहे। 


महिला पुलिसकर्मियों ने जब उन तीन बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की तब वो धक्का देकर भागने लगे। तभी बाजार में मौजूद लोगों ने पुलिसकर्मियों से झगड़ा करते देख उन्हें घेरकर पकड़ लिया। स्थानीय लोगों ने तीनों युवकों को पकड़ लिया और उन्हें मौके से भागने नहीं दिया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी राजेश, ब्रजवीर और आकाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता