ब्रेकिंग
बिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेशबिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेश

BIHAR: भारत-नेपाल बॉर्डर पर यूक्रेनी नागरिक गिरफ्तार, करेंसी एक्सचेंज कराने जा रहा था रक्सौल

यूक्रेनी नागरिक बाँडरेंको पश्चिम बंगाल के मायापुर स्थित नीनांचल भवन में रह रहा था। नेपाल में यूक्रेनी करेंसी को भारतीय रुपए में बदलने के लिए रक्सौल जा रहा था तभी भारत-नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी के जवानों ने एक्सपायर वीजा के चलते गिरफ्तार कर लिया।

BIHAR POLICE
विदेशी गिरफ्तार
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BIHAR: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की 47वीं बटालियन ने एक यूक्रेनी नागरिक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार विदेशी नागरिक नेपाल में अपनी यूक्रेनी करेंसी को भारतीय रुपए में बदलने जा रहा था। इस दौरान SSB के जवानों ने उसे धर दबोचा। जाँच के दौरान पता चला कि उसका भारतीय वीजा पहले ही समाप्त हो चुका था। इसके बावजूद वह भारत में बीते कई महीनों से रह रहा था। 


पूछताछ में यह बात सामने आया कि यूक्रेनी नागरिक बाँडरेंको पश्चिम बंगाल के मायापुर में नीनांचल भवन में रह रहा था। वह नेपाल में अपनी यूक्रेनी करेंसी को भारतीय रुपए में बदलना चाहता था। इसके पीछे कारण था कि भारत में यूक्रेनी सिम कार्ड रोमिंग में काम नहीं करता। नेपाल में यह सिम सक्रिय रहता है। 


वह वहां जाकर अपने बैंक खाते में पैसा ट्रांसफर करने की योजना बना रहा था। इस दौरान यूक्रेनी नागरिक पकड़ा गया है। सुरक्षा एजेंसियां गिरफ्तार यूक्रेनी नागरिक से पूछताछ के बाद उसके पिछले यात्रा और रिकॉर्ड और भारत में उसकी गतिविधियों की जांच कर रही है। एसएसबी ने जांच के बाद युवक को हरैया थाना को सौंप दिया। एक्सपायर वीजा के कारण बाँडरेंको के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।