ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

उधर पति भागवत कथा सुनने गया इधर गैर मर्द के साथ बेडरूम में थी बीवी, पकड़े जाने पर बोली..मुझे प्रेमी भी चाहिए और पति भी

DESK: गांव में हो रहे भागवत कथा को सुनने एक पति गया था। पति के जाते ही पत्नी ने प्रेमी को घर पर बुला लिया फिर दोनों रंगरेलियां मनाने लगे। लेकिन किसी तरह इस बात की जानकारी पति

उधर पति भागवत कथा सुनने गया इधर गैर मर्द के साथ बेडरूम में थी बीवी, पकड़े जाने पर बोली..मुझे प्रेमी भी चाहिए और पति भी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: गांव में हो  रहे भागवत कथा को सुनने एक पति गया था। पति के जाते ही पत्नी ने प्रेमी को घर पर बुला लिया फिर दोनों रंगरेलियां मनाने लगे। लेकिन किसी तरह इस बात की जानकारी पति तक पहुंच गयी। जिसके बाद आनन-फानन में पति घर पहुंचा उसके बाद जो कुछ हुआ उसे जानकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे। 


यह पूरा मामला पति-पत्नी और वो का है। जो यूपी के मैनपुरी जिले का है। आपकों यह जानकार आश्चर्य होगा कि एक ही घर में पति और प्रेमी रहा करते थे लेकिन इस बात की जानकारी पति को नहीं थी। हां इसकी जानकारी महिला के प्रेमी को जरूर थी। महिला की शादी 13 साल पहले हुई थी। महिला को 3 बेटा और 1 बेटी है। प्रेमी के साथ महिला का अफेयर 13 साल से था लेकिन इसकी जरा भी जानकारी पति को नहीं थी।


 इस पूरे मामले से पर्दा तब उठा जब उसका पति औंछा गांव में भागवत कथा सुनने गया। पति के जाने के बाद महिला ने प्रेमी को घर पर बुला लिया। बेडरूम में प्रेमी के साथ महिला रंगरेलियां मनाने लगी। लेकिन किसी तरह इस बात की जानकारी पति को हो गयी। वह भागता हुआ घर पहुंचा और पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख आगबबूला हो गया।


फिर क्या था दोनों की उसने जमकर पिटाई कर दी। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस तीनों को लेकर थाने पहुंची। जहां महिला से पूछताछ की गयी। महिला ने बताया कि प्रेमी को वो 13 साल से जानती है। 


तीन महीने से तो वो पति के साथ घर में रह रहा है। वह पति के काम में हाथ बढ़ाता है लेकिन प्रेमी से चल रहे प्रेम प्रसंग की जानकारी पति को नहीं थी। अब महिला पति और प्रेमी दोनों के साथ रहने की जिद पर अड़ी है। उसकी बातों को सुनकर पुलिस भी हैरान है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।