ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

बिहार: ट्यूशन पढ़ाकर घर लौट रही टीचर के साथ मनचले ने किया रेप, आरोपी की हुई पहचान लेकिन पुलिस गिरफ्त से बाहर

AURANGABAD: औरंगाबाद में एक महिला टीचर के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इलाके के ही एक मनचले ने इस घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद वह फरार हो गया है। पीड़िता ने मनचले की प

बिहार: ट्यूशन पढ़ाकर घर लौट रही टीचर के साथ मनचले ने किया रेप, आरोपी की हुई पहचान लेकिन पुलिस गिरफ्त से बाहर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

AURANGABAD: औरंगाबाद में एक महिला टीचर के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इलाके के ही एक मनचले ने इस घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद वह फरार हो गया है। पीड़िता ने मनचले की पहचान चंदन सिंह के रूप में की है। चंदन सिंह के खिलाफ महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से वह बाहर है। उसकी गिरफ्तारी में पुलिस जुटी है। 


घटना रतनुआ गांव के पास है। बताया जा रहा है कि जिस वक्त आरोपी चंदन सिंह ने महिला टीचर के साथ रेप किया उस वक्त वो बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर साइकिल से अपने घर लौट रही थी। तभी चंदन सिंह मोबाइल टावर के पास महिला टीचर को दबोच लिया वो चिखती रही चिल्लाती रही लेकिन उसे कोई जरा भी फर्क नहीं पड़ा। सुनसान जगह पर ले जाकर चंदन सिंह ने पीड़िता के साथ गंदा काम किया।


मामले में पीड़िता के बयान पर औरंगाबाद महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना के बाद आरोपी नौ दो ग्यारह हो गया। अभी तक वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता विवाहित है और उसकी एक 7 साल की बेटी भी है। उसके पति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। जिसके कारण ट्यूशन पढ़ाकर वो परिवार चलाती है। 


महिला थानाध्यक्ष कुमकुम कुमारी ने बताया कि पुलिस आरोपी की धर पकड़ के लिए विभिन्न संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। हालांकि चंदन सिंह की गिरफ्तारी में पुलिस को सफलता अब तक नहीं मिल पाई है। अब देखने वाली बात होगी की आरोपी की गिरफ्तारी कब तक संभव हो पाती है। 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता