ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

TTE की डर से युवक ने खुद को शौचालय में किया बंद, 24 घंटे बाद दरवाजा तोड़कर RPF ने बाहर निकाला

DESK: झारखंड के टाटा नगर से केरल के एर्नाकुलम एक्सप्रेस में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब ट्रेन का शौचालय में एक युवक 24 घंटे से बंद रहा और उसे काफी मशक्कत के बाद आरपीएफ की टीम ने बा

TTE की डर से युवक ने खुद को शौचालय में किया बंद, 24 घंटे बाद दरवाजा तोड़कर RPF ने बाहर निकाला
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: झारखंड के टाटा नगर से केरल के एर्नाकुलम एक्सप्रेस में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब ट्रेन का शौचालय में एक युवक 24 घंटे से बंद रहा और उसे काफी मशक्कत के बाद आरपीएफ की टीम ने बाहर निकाला। दरअसल बिना टिकट के ट्रेन में यात्रा कर रहे एक युवक की नजर जब टीटीई पर गई तो उसने खुद को ट्रेन के शौचालय में बंद कर लिया था। जिसके बाद वह  शौचालय में फंस गया। 


24 घंटे से अधिक समय से ट्रेन की शौचालय में फंसे युवक को आरपीएफ ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। युवक की पहचान 18 वर्षीय सोकन दास के रूप में हुई। वह मानसिक रुप से अस्वस्थ दिख रहा था। उसके पास टिकट नहीं था। जिसके कारण टीटीई को देखकर वह काफी डर गया था और खुद को शौचालय में कैद कर लिया। यात्रियों ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया लेकिन गेट नहीं खुला। 


लेकिन जब ट्रेन रानीपेट जिले के अराकोणम स्टेशन पर पहुंची तो एस टू के यात्रियों ने टीटीई को इसकी सूचना दी। जिसके बाद आरपीएफ मौके पर पहुंची तब दरवाजे को तोड़कर युवक को बाहर निकाला गया। घटना झारखंड के टाटा नगर से केरल के एर्नाकुलम जा रही एर्नाकुम एक्सप्रेस की है। फिलहाल युवक से पूछताछ की जा रही है। 

टैग्स