ब्रेकिंग
बिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानीबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी

ट्रक में बने तहखाने से एक करोड़ का गांजा जब्त, नेपाल के रास्ते बिहार पहुंची थी बड़ी खेप

Bihar Crime News: पूर्वी चंपारण के भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रक में बने गुप्त तहखाने से करीब 350 किलो गांजा बरामद किया है। जब्त मादक पदार्थ की कीमत लगभग एक करोड़ रुपये बताई जा रही है।

Bihar Crime News
बिहार में सूखे नशे की मांग बढ़ी!
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे की मांग बढ़ती जा रही है। पूर्वी चंपारण के भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक करोड़ रुपये के गांजा की खेप को जब्त किया है। 


हरैया थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पटना नंबर के एक वाहन से नेपाल के रास्ते गांजा की बड़ी खेप बिहार में लाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन की जांच की। तलाशी के दौरान ट्रक के अंदर बनाए गए विशेष तहखाने से करीब 350 किलो गांजा बरामद किया गया। 


तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए गांजा को छिपाकर रखा था, लेकिन पुलिस की सतर्कता से पूरा खेल उजागर हो गया। बताया जा रहा है कि गांजा की खेप को छपरा ले जाया जा रहा था। फिलहाल पुलिस तस्करों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।


पुलिस यह भी जांच कर रही है कि गांजा कहां-कहां सप्लाई किया जाना था और इस रैकेट में कौन-कौन लोग शामिल हैं। बरामद गांजा की अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता