ब्रेकिंग
Bihar Teacher Vacancy 2026 : गेस्ट फैकल्टी सिस्टम खत्म! प्रोफेसर बहाली में नया नियम, मैट्रिक से PhD तक के नंबर से बनेगी मेरिटBihar News: बिहार सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा! रिटायरमेंट पर अब 300 दिन EL के बदले मिलेगा कैश, वित्त विभाग ने किया बड़ा ऐलानBihar News: रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव केस में नया अपडेट, 28 दिन तक चलेगी पुलिस पूछताछ; चार दोस्त हिरासत में Bihar weather: बिहार के 26 जिलों में तूफान-बारिश का खतरा, IMD ने 24 जून तक जारी किया अलर्टBIHAR NEWS: फैसल खान उर्फ खान सर ने दहशत फैलने के लिए कार्रवाई थी फायरिंग: पुलिस डायरी से बड़ा खुलासा, आत्मरक्षा में गोली चलवाने की बात गलतBihar Teacher Vacancy 2026 : गेस्ट फैकल्टी सिस्टम खत्म! प्रोफेसर बहाली में नया नियम, मैट्रिक से PhD तक के नंबर से बनेगी मेरिटBihar News: बिहार सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा! रिटायरमेंट पर अब 300 दिन EL के बदले मिलेगा कैश, वित्त विभाग ने किया बड़ा ऐलानBihar News: रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव केस में नया अपडेट, 28 दिन तक चलेगी पुलिस पूछताछ; चार दोस्त हिरासत में Bihar weather: बिहार के 26 जिलों में तूफान-बारिश का खतरा, IMD ने 24 जून तक जारी किया अलर्टBIHAR NEWS: फैसल खान उर्फ खान सर ने दहशत फैलने के लिए कार्रवाई थी फायरिंग: पुलिस डायरी से बड़ा खुलासा, आत्मरक्षा में गोली चलवाने की बात गलत

त्रिवेणीगंज में एक शख्स की गोली मारकर हत्या, घटना के 30 घंटे बाद हुई पहचान

SUPAUL: सुपौल में एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। घटना के तीस घंटे बाद मृतक की पहचान हुई। त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के गोनहा में नहर के पास से मिले शव की पहचान पिपरा थान

त्रिवेणीगंज में एक शख्स की गोली मारकर हत्या, घटना के 30 घंटे बाद हुई पहचान
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SUPAUL: सुपौल में एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। घटना के तीस घंटे बाद मृतक की पहचान हुई। त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के गोनहा में नहर के पास से मिले शव की पहचान पिपरा थाना क्षेत्र केशवनगर जोहलनिया वार्ड नंबर 09 निवासी देव नारायण साह के 38 वर्षीय पुत्र विद्यानंद कुमार के रूप में हुई है। जो अपने ससुराल पिपरा थाना क्षेत्र के थुमहा में रहता था। पोस्टमार्टम के लिए बाद शव को परिजनों को सौंपा गया है।


मृतक का छोटा भाई जनार्दन साह ने बताया की मृतक मेरा भाई बराबर ससुराल में ही रहता था और 2 फरवरी को ससुराल से किसी काम से निकला था लेकिन कहां गया था यह बता कर घर से नहीं निकला था।वो घर कभी कभी आया करता था।अक्सर ससुराल में रहा करता था,मेरे भाई का किसी से कोई विवाद नही था।


वही मृतक का साला गणेश कुमार ने बताया कि मेरे बहनोई 2 फरवरी की सुबह घर से निकला था।शाम तक जब घर नही आये तो मेरी बहन 2 फरवरी की शाम 7 बजे के करीब फोन पर बात भी किया था।जिसके बाद मेरे बहनोई बोले आ रहे हैं और फ़ोन काट दिया।फिर जब दुबारा कॉल लगाने की कोशिश कर रहे थे तो फोन नहीं लगा।जिसके बाद हम अपने रिश्तेदार में फ़ोन कर पता करने लगे कोई जानकारी नही मिल पाई।साला ने बताया कि आज सोशल मिडिया के माध्यम से पता चला कि कल त्रिवेणीगंज में एक शव बरामद हुआ है जब फ़ोटो देखे तो मेरा बहनोई ही था और शव सदर अस्पताल सुपौल में है। 


बता दें कि त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के गोनहा वार्ड नम्बर 5 स्थित मध्य विद्यालय गोनहा से पूरब एमसीबी नहर के समीप मृतक का शव 2 फरवरी शुक्रवार की सुबह मिला था। मृतक के शरीर पर चार गोली लगने का भी निशान था।जिसके बाद पूरे इलाके में शव मिलने की खबर आग की तरह फैल गयी थी। त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह सदर अस्पताल पहुंचकर परिजनों से पूछताछ कर उन्हें अंतिम संस्कार के लिए शव सौंप दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता