ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

ट्रिपल मर्डर से इलाके में फैली सनसनी, पुलिस के उड़े होश

BETTIAH : बिहार में इन दिनों बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. आये ही हत्या और बलात्कार जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. इस वकत एक बड़ी खबर सामने आ रही है बेत

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

BETTIAH : बिहार में इन दिनों बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. आये ही हत्या और बलात्कार जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. इस वकत एक बड़ी खबर सामने आ रही है बेतिया से जहां ट्रिपल मर्डर से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस हत्या की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया की है. जहां शिकारपुर थाना के कौलाची गांव में एक साथ तीन-तीन लोगों की हत्या से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. मिली जानकारी के मुताबिक एक महिला और दो बच्चों को उसके घरवालों ने ही मौत के घाट उतार दिया. बताया जा रहा है कि महिला और उसके दो बच्चे, ढ़ाई साल की एक बच्ची और एक साल के बेटे की निर्मम तरीके से हत्या की गई है. 


इस सनसनीखेज वारदात से पुलिस भी सकते में है. मिली जानकारी के मुताबिक तीनों की हत्या कर उनकी डेड बॉडी को जलाने की कोशिश की जा रही थी. इस दौरान वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों की अधजली डेड बॉडी को अपने कब्जे में ले लिया. थानाध्यक्ष के मुताबिक ससुराल वालों के ऊपर मर्डर का आरोप लगाया गया है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है. ससुराल वालों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Amit

FirstBihar संवाददाता