ब्रेकिंग
पटनावासियों के लिए जरूरी खबर, बोरिंग रोड, अशोक राजपथ समेत... 30 इलाकों में आज कई घंटे गुल रहेगी बिजली, देखें पूरी लिस्टबिहार में फिर सक्रिय हुआ मानसून, अररिया-कटिहार समेत 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा मौसममुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटीगुटखा खाने वाले सावधान: नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड रैपर में बेच रहे थे D माल, दो धंधेबाज गिरफ्तार NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्रीपटनावासियों के लिए जरूरी खबर, बोरिंग रोड, अशोक राजपथ समेत... 30 इलाकों में आज कई घंटे गुल रहेगी बिजली, देखें पूरी लिस्टबिहार में फिर सक्रिय हुआ मानसून, अररिया-कटिहार समेत 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा मौसममुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटीगुटखा खाने वाले सावधान: नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड रैपर में बेच रहे थे D माल, दो धंधेबाज गिरफ्तार NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्री

बिहार: ट्रेन के सामने कूदकर प्रेमी-युगल ने दी जान, अब तक नहीं हुई दोनों की पहचान

VAISHALI: खबर वैशाली से आ रही है जहां एक प्रेमी युगल ने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। मामला भगवानपुर रेलवे स्टेशन की है। जहां इस घटना के बाद अफरा-तफरी मच गयी। अवध आसाम

बिहार: ट्रेन के सामने कूदकर प्रेमी-युगल ने दी जान, अब तक नहीं हुई दोनों की पहचान
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: खबर वैशाली से आ रही है जहां एक प्रेमी युगल ने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। मामला भगवानपुर रेलवे स्टेशन की है। जहां इस घटना के बाद अफरा-तफरी मच गयी। अवध आसाम एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर दोनों की घटनास्थल पर मौत हो गयी। 


भगवानपुर रेलवे स्टेशन पर उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल हो गया जब अवध आसाम एक्सप्रेस ट्रेन के सामने प्रेमी युगल कूदकर आमहत्या कर ली। बताया जाता है कि दोनों प्रेमी युगल हाथ में सब्जी का बैग लिए हुए प्लेटफार्म नंबर 2 पर खड़े थे और जैसे ही अवध आसाम एक्सप्रेस ट्रेन उधर से गुजरी उसी दौरान पहले लड़की ट्रेन की पटरी पर कूद गई इसके बाद उसका प्रेमी उसे बचाने की कोशिश करने लगा। लेकिन इसी दौरान दोनों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। 


फिलहाल दोनों की पहचान नहीं हो पाई है। युवती के पास से मिले एटीएम कार्ड पर नंदिता कुमारी लिखा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों आपस में बातचीत कर रहे थे और इसी दौरान ट्रेन के सामने दोनों आ गए जिसके चलते दोनों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। फिलहाल पुलिस दोनों की पहचान करने में जुटी है। प्लेटफार्म पर मौजूद यात्री भी इस घटना से हैरान हैं। दोनों ने ऐसा कदम क्यों उठाया इसका अब तक पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की अनुसंधान कर रही है।