ब्रेकिंग
बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦पथ निर्माण विभाग के इंजीनियर के कई ठिकानों पर SVU की रेड, अब तक 10 लाख रुपये कैश बरामद; पटना से लेकर सहरसा तक दबिश✦इंटर पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं? बिहार विधानसभा सचिवालय ने खोल दिया नौकरी का रास्ता, इतने पदों पर होगी सीधी भर्ती!✦यूपी में JDU की एंट्री पर NDA में घमासान, ओपी राजभर के बेटे की चेतावनी- गठबंधन में शामिल नहीं होने देंगे✦Bihar Road Accident : रफ्तार का कहर! बाइक के उड़े परखच्चे, 30 फीट दूर जाकर गिरे दो दोस्त; एक की मौत, दूसरा जिंदगी के लिए जूझ रहा✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦पथ निर्माण विभाग के इंजीनियर के कई ठिकानों पर SVU की रेड, अब तक 10 लाख रुपये कैश बरामद; पटना से लेकर सहरसा तक दबिश✦इंटर पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं? बिहार विधानसभा सचिवालय ने खोल दिया नौकरी का रास्ता, इतने पदों पर होगी सीधी भर्ती!✦यूपी में JDU की एंट्री पर NDA में घमासान, ओपी राजभर के बेटे की चेतावनी- गठबंधन में शामिल नहीं होने देंगे✦Bihar Road Accident : रफ्तार का कहर! बाइक के उड़े परखच्चे, 30 फीट दूर जाकर गिरे दो दोस्त; एक की मौत, दूसरा जिंदगी के लिए जूझ रहा

कलयुगी पति की करतूत: तीसरी पत्नी के बच्चों के साथ मिलकर दूसरी पत्नी को मार डाला, गिरफ्तार 4 लोगों को भेजा गया जेल

AURANGABAD: रिश्ते को तार-तार करने वाली घटना औरंगाबाद में सामने आई है। जहां एक पति ने बच्चों के साथ मिलकर पत्नी की हत्या कर दी। घटना जिले के माली थाना क्षेत्र के करहरी गांव की

कलयुगी पति की करतूत: तीसरी पत्नी के बच्चों के साथ मिलकर दूसरी पत्नी को मार डाला, गिरफ्तार 4 लोगों को भेजा गया जेल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

AURANGABAD: रिश्ते को तार-तार करने वाली घटना औरंगाबाद में सामने आई है। जहां एक पति ने बच्चों के साथ मिलकर पत्नी की हत्या कर दी। घटना जिले के माली थाना क्षेत्र के करहरी गांव की है।


मिली जानकारी के अनुसार पति ने जिस पत्नी की हत्या की वो उसकी दूसरी पत्नी है। तीसरी पत्नी के बेटे-बेटी और बहू के साथ मिलकर पति ने अपनी दूसरी पत्नी की हत्या कर दी। मृतका के परिजनों ने माली थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा।


बताया जाता है कि करहरी निवासी चलितर सिंह ने तीन शादियां की थी। पहली पत्नी की मौत के बाद दूसरी शादी की। शादी के कुछ वर्षों तक सब कुछ ठीक ठाक रहा लेकिन चलितर सिंह ने दूसरी पत्नी के रहते फिर तीसरी शादी कर ली। तीसरी शादी के बाद चलितर सिंह अपनी दूसरी पत्नी को प्रताड़ित करने लगा।


दूसरी पत्नी अपने बच्चों के भविष्य को देखते हुए सब-कुछ सहती रही लेकिन अब पति ने अपनी तीसरी पत्नी के बच्चों के साथ मिलकर वह कदम उठाया जिसे वह कभी सपने में भी नहीं सोची थी। पति ने सारी हदे ही पार कर दी। तीसरी पत्नी के बेटे-बहू और बेटी के साथ मिलकर दूसरी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। डीएसपी ललित नारायण पांडेय ने बताया कि इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 


रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता