ब्रेकिंग
छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में VIP का 'बिहार बंद' को समर्थन, बोली- सरकार दमन नहीं, संवाद का रास्ता अपनाएपटना छात्र हिंसा मामला: माले विधायक संदीप सौरभ और AISA अध्यक्ष धनंजय कुमार गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत 118 पुलिस वाले गिरफ्तार किये गये हैं, उपद्रवियों के हंगामे पर बोले मनोज तिवारी भरत तिवारी एनकाउंटर के सवा महीने बाद सरकार को आया होश? जगदीशपुर एसडीओ भी हटाए गए, तत्कालीन एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा भी लाइन हाजिर माले विधायक संदीप सौरभ और AISA अध्यक्ष धनंजय गिरफ्तार, आवास से कोतवाली थाना ले गई पुलिस छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में VIP का 'बिहार बंद' को समर्थन, बोली- सरकार दमन नहीं, संवाद का रास्ता अपनाएपटना छात्र हिंसा मामला: माले विधायक संदीप सौरभ और AISA अध्यक्ष धनंजय कुमार गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत 118 पुलिस वाले गिरफ्तार किये गये हैं, उपद्रवियों के हंगामे पर बोले मनोज तिवारी भरत तिवारी एनकाउंटर के सवा महीने बाद सरकार को आया होश? जगदीशपुर एसडीओ भी हटाए गए, तत्कालीन एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा भी लाइन हाजिर माले विधायक संदीप सौरभ और AISA अध्यक्ष धनंजय गिरफ्तार, आवास से कोतवाली थाना ले गई पुलिस

Muzaffarpur Crime: नए साल जश्न में विदेशी वाइन खपाने की थी तैयारी, एक करोड़ की शराब के साथ ड्राइवर गिरफ्तार

MUZAFFARPUR: नए साल जश्न में विदेशी शराब की बड़ी खेप खपाने तैयारी थी। ट्रक में भरकर एक करोड़ की शराब मुजफ्फरपुर लाई गई थी। जिसे मुजफ्फरपुर पुलिस ने पकड़ा है। साथ ही ट्रक के ड्राइवर

Muzaffarpur Crime: नए साल जश्न में विदेशी वाइन खपाने की थी तैयारी, एक करोड़ की शराब के साथ ड्राइवर गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: नए साल जश्न में विदेशी शराब की बड़ी खेप खपाने तैयारी थी। ट्रक में भरकर एक करोड़ की शराब मुजफ्फरपुर लाई गई थी। जिसे मुजफ्फरपुर पुलिस ने पकड़ा है। साथ ही ट्रक के ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया है। 


मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र इलाके के सकरा चौक के पास एक ट्रक को पकड़ा गया जिसमें से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया गया। जिसकी कीमत 1 करोड़ रुपए बताई जा रही है। नये साल के जश्न में शराब की इस बड़ी खेप को खपाने की योजना थी लेकिन मुजफ्फरपुर पुलिस की तत्परता के चलते शराब के धंधेबाजों के मनसूबों पर पानी फिर गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त किया वह उसके ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर मुजफ्फरपुर पुलिस ने यह बड़ी कार्रवाई की है। इस बात की जानकारी ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने दी। 


ग्रामीण एसपी ने बताया कि इस बात की गुप्त सूचना मिली थी कि एक ट्रक शराब दूसरे प्रदेश से मुजफ्फरपुर में लाई गयी है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया। जिसके बाद विभिन्न चौक चौराहे पर वाहनों की सघन जांच की गयी। इसी क्रम में एक ट्रक को पुलिस ने पकड़ा। ट्रक से कुल 8805.6 लीटर विदेशी शराब जब्त किया गया वही ट्रक चालक को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार ट्रक चालक की पहचान राजस्थान के बाड़मेर जिला के रामसर थाना निवासी मोहित के रूप में हुई है। जांच टीम में मुख्य रूप से ग्रामीण एसपी, सीडीपीओ वेस्ट 2 और सकरा थाना अध्यक्ष सहित अन्य पुलिस बल शामिल थे।