ब्रेकिंग
छठ में छुट्टी पर घर आए बिहार पुलिस के जवान ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद फरार✦ भोजपुर में दहेज के लिए गर्भवती नंदनी की हत्या! शव छोड़कर पति और ससुराल वाले फरार✦महापर्व छठ पर भोजपुर को बड़ी सौगात: तरारी के देव सूर्य मंदिर में बना मंगल भवन और छठ घाट, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन✦मूर्ति विसर्जन में तेज आवाज में बज रहा था DJ, 20 दिन की नवजात की मौत, पुलिस ने किया जब्त✦मोतिहारी में घायल भैंस को लेकर थाने पहुंचा मालिक, बोला- साहब इसकी भी इंज्यूरी स्लिप काटिए!✦छठ में छुट्टी पर घर आए बिहार पुलिस के जवान ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद फरार✦ भोजपुर में दहेज के लिए गर्भवती नंदनी की हत्या! शव छोड़कर पति और ससुराल वाले फरार✦महापर्व छठ पर भोजपुर को बड़ी सौगात: तरारी के देव सूर्य मंदिर में बना मंगल भवन और छठ घाट, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन✦मूर्ति विसर्जन में तेज आवाज में बज रहा था DJ, 20 दिन की नवजात की मौत, पुलिस ने किया जब्त✦मोतिहारी में घायल भैंस को लेकर थाने पहुंचा मालिक, बोला- साहब इसकी भी इंज्यूरी स्लिप काटिए!

Bihar News: ‘अपनी पत्नी के अय्याशी से परेशान हूं.. प्लीज बचा लीजिए’ बिहार के शख्स ने पुलिस से लगाई गुहार

बिहार के पूर्णिया में एक शख्स ने पत्नी की प्रताड़ना से परेशान होकर पुलिस से गुहार लगाई है. उसका आरोप है कि वह पत्नी की अय्याशी से परेशा है और उसके ससुराल के लोग उसका घर कब्जा करना चाहते है.

Husband accused wife
घर का मामला थाने पहुंचा
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बेंगलुरु में इंजीनियर अतुल सुभाष मामले के बाद, देशभर में घरेलू हिंसा के कई मामले सामने आ रहे हैं। बिहार के पूर्णिया जिले में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है। यहां एक पति अपनी पत्नी द्वारा प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगा रहा है।


दरअसल, बेंगलुरु में इंजीनियर अतुल सुभाष मामले के बाद अब बिहार के पूर्णिया में शादी के 17 साल बाद एक पति का आरोप है कि उसकी पत्नी लगातार उससे पैसों की मांग करती है और अय्याशी करती है। इसके अलावा, पति का यह भी आरोप है कि उसकी पत्नी के परिवार वाले उसकी संपत्ति पर कब्जा करना चाहते हैं और इसीलिए उन्होंने उसे घर से निकाल दिया है।


वहीं दूसरी ओर, पत्नी ने पति पर झूठे आरोप लगाने का आरोप लगाया है। पत्नी का कहना है कि उसके पति की एक्स गर्लफ्रेंड की वजह से उनके रिश्ते में खटास आ गई है। पत्नी का यह भी कहना है कि उसके पति की जिंदगी में किसी अन्य महिला का आना ही उनके रिश्ते में दरार का कारण बना है।


इस मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पत्नी ने पति के खिलाफ महिला थाने में प्रताड़ना का मामला दर्ज करवाया है, जबकि पति ने पुलिस परिवार परामर्श केंद्र का दरवाजा खटखटाया है। 

रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता