ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

Bihar Tanishq Loot: तनिष्क शोरूम लूट मामले पर बड़ा खुलासा, घटना के वक्त पुलिस को गये थे 30 कॉल...लेकिन नहीं मिला कोई रिस्पॉन्स

Bihar Tanishq Loot: आरा में तनिष्क के शोरूम से 25 करोड़ रुपये की लूट हो गई थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोप के मुताबिक लूट के वक्त पुलिस को 30 कॉल गया था, लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला।

Bihar Tanishq Loot
तनिष्क शोरूम लूट मामले पर बड़ा खुलासा
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Bihar Tanishq Loot: बिहार के आरा में 10 मार्च को चर्चित जूलरी ब्रैंड तनिष्क के एक शोरूम से 25 करोड़ रुपये की लूट हो गई थी। घटना के बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को पकड़ लिया था। जबकि अन्य तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अब तक लूट का 70 प्रतिशत आभूषण बरामद कर लिया गया है।


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 'हम जल्द ही लूट में शामिल सभी लोगों को पकड़ लेंगे। हमनें अब तक चोरी किए गए आभूषणों में से करीब 70 प्रतिशत बरामद कर लिए हैं। लूटकांड में शामिल अन्य चार लोगों को पकड़ने के लिए तलाश जारी है।' वहीं शोरूम की एक कर्मचारी सिमरन ने बताया कि लूट से पहले अपराधियों के हावभाव देखकर उन्हें शक हो गया था। उन्होंने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को फोन किया। सिमरन ने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने सिर्फ आश्वासन दिया कि टीम पहुंच रही है, लेकिन आधे घंटे तक कोई मदद नहीं आई। सिमरन ने दावा किया कि उन्होंने 25 से 30 बार पुलिस को कॉल किया था, लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिला।


आपको बता दें कि सोमवार सुबह साढ़े 10 बजे के आसपास 8 से 10 लोग हथियारों से लैस होकर शोरूम में घुसे थे। उन्होंने शोरूम में मौजूद सुरक्षागार्ड और कर्मचारियों को बंधक बना लिया। इसके बाद करीब 30 मिनट तक लूटपाट की। लुटेरे शोरूम में रखे सोने, चांदी और हीरे के गहने लेकर फरार हो गए। हैरानी की बात ये कि घटनास्थल से महज 500 मीटर की दूरी पर थाना बना है, लेकिन पुलिस को इतनी बड़ी लूट की भनक तक नहीं लगी और लुटेरे 25 करोड़ की ज्वैलरी लूट ले गये।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता