ब्रेकिंग
मुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

तनिष्क की महिला कर्मी की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

BEGUSARAI: घटना बेगूसराय की है, जहां अपराधियों ने सरेआम स्कूटी सवार एक महिला पर फायरिंग कर दी। इस घटना में महिला की हालत गंभीर हो गई। फिलहाल उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया

तनिष्क की महिला कर्मी की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI: घटना बेगूसराय की है, जहां अपराधियों ने सरेआम स्कूटी सवार एक महिला पर फायरिंग कर दी। इस घटना में महिला की हालत गंभीर हो गई। फिलहाल उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, लेकिन दुर्भाग्यवश उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिजनों के बीच चीख पुकार मच गया। घटना सहायक थाना लोहियानगर क्षेत्र के आनंदपुर गांव की है। मृतक की पहचान आनंदपुर गांव के वार्ड संख्या 26 के उमाशंकर सिंह की बड़ी बेटी 24 साल की नेहा देवी के रूप में की जा रही है। वह एक ज्वेलरी शो रूम में काम करती थी। 



घर लौटने के दौरान आनन्दपुर गांव के मोड़ पर बदमाशों ने उसके सीने में गोली मार दी। उसे इलाज के लिए निजी नर्सिंग ले जाया गया, लेकिन तब तक उसने। बताया जा रहा है कि मृतिका चार बहन और एक भाई में सबसे बड़ी थी। दो साल पहले पिता की मौत और पति से परित्यक्त होने के बाद उसने ज्वेलरी शॉप में काम शुरू कर दिया। 



शनिवार को बदमाशों ने उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी जुई है कि महिला के हत्या के पीछे क्या कारण है। घंटों बाद पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है। 

टैग्स