ब्रेकिंग
धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने

बिहार: नीरा कारोबारी की गोली मारकर हत्या, राह चलते ठोक दिया

SAMASTIPUR: बिहार में अपराध का ग्राफ तेज़ी से बढ़ रहा है। खासकर समस्तीपुर में इन दिनों आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिलौत गांव के पा

बिहार: नीरा कारोबारी की गोली मारकर हत्या, राह चलते ठोक दिया
First Bihar
2 मिनट

SAMASTIPUR: बिहार में अपराध का ग्राफ तेज़ी से बढ़ रहा है। खासकर समस्तीपुर में इन दिनों आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिलौत गांव के पास की है, जहां अज्ञात अपराधियों ने ताड़ी व्यवसाई की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कलुआरा गांव के अमित पासवान के रूप में हुई है। 


घटना के बारे में बताया जाता है कि मृतक अमित पासवान हर दिन की तरह सुबह ताड़ी खरीदने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रानी टोल जा रहा था, इसी दौरान रास्ते में अपराधियों ने सिलौत गांव के पास चौर में गोली मार दी, जहां मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। 


इधर घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मामले की जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों का कहना है कि युवक बीए का छात्र था और वह ताड़ी का व्यवसाय भी करता था। हर रोज की तरह ताड़ी लेने रानी टोल जा रहा था, तभी उसकी गोली मारकर हत्या कर दी है। वहीं पुलिस ने बताया कि मृतक परिवार के द्वारा किसी भी तरह की आशंका नहीं जताई गई है। उनके आवेदन के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

टैग्स