ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

बिहार में बेलगाम अपराधी: बाढ़ में स्वर्ण कारोबारी के बेटे का अपहरण!..खुशरूपुर में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

PATNA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं शायद यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। अपराधी आए दिन पुलिस को चुनौती देने का काम कर रहे हैं। ताजा म

बिहार में बेलगाम अपराधी: बाढ़ में स्वर्ण कारोबारी के बेटे का अपहरण!..खुशरूपुर में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं शायद यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। अपराधी आए दिन पुलिस को चुनौती देने का काम कर रहे हैं। ताजा मामला पटना के बाढ़ और खुशरूपुर इलाके का है। बाढ़ में छह वर्षीय मासूम के अपहरण की बात सामने आ रही है। बच्चे के अचानक लापता होने के बाद परिजनों ने अपहरण की आशंका जतायी है। वही खुशरूपुर में रोहतास निवासी मनमंथ की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। 


बाढ़ स्टेशन रोड स्थित एक प्राइवेट स्कूल से 6 साल का छात्र अचानक गायब हो गया है। परिजन अपहरण की आशंका जता रहे हैं। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस शुभम की तलाश में जुट गयी है। अभी तक शुभम का पता नहीं चल पाया है। बाढ़ के एएसपी भारत सोनी शुभम के पिता सुनील कुमार से पूरी घटना की जानकारी ली है। सुनील कुमार पेशे से स्वर्ण कारोबारी है। अचानक शुभम के गायब होने की घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


वही खुसरूपुर स्थित बख्तियारपुर-पटना फोरलेन पर मंगलवार की अहले सुबह एक शख्स की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान रोहतास जिला के तरार निवासी सूर्यबली राय के पुत्र मनमंथ कुमार (45 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष चंद्रभानु दल-बल के साथ पहुंचे जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक की पहचान उसके जेब से मिले कागजात से हुई है। बताया जाता है कि मनमंथ पेशे से ठिकेदार था। वह 24 जुलाई को घर से निकला था। उसने घरवालों को बाहर निकलने की जानकारी नहीं दी थी। परिजनों के अनुसार वह जब भी कहीं निकलता था परिवार को जानकारी नहीं देता था। पुलिस की सूचना पर मृतक के परिजन एनएमसीएच पहुंच गए। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

बिहार में बेलगाम अपराधी: बाढ़ में स्वर्ण कारोबारी के बेटे का अपहरण!..खुशरूपुर में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या


बिहार में बेलगाम अपराधी: बाढ़ में स्वर्ण कारोबारी के बेटे का अपहरण!..खुशरूपुर में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

रिपोर्टिंग
r

रिपोर्टर

rohan badal

FirstBihar संवाददाता