ब्रेकिंग
बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: कमरे में सो रही मां की गला रेतकर हत्या, बेटे को चाकू से गोदकर मार डाला✦Bihar News : 'ना जीने की खुशी ना मरने का गम ....', अनंत सिंह के अंदाज में दिखे रौशन आनंद, बोले - खान सर मुझे भी मरवा सकते हैं...✦Bihar News : 'मैं तो 5 किलोमीटर आगे निकल गया था...', दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह ने खोले कई राज, कुंदन कृष्णन का भी लिया नाम✦Bihar News : पहले बेटी की शादी, फिर सियासी संग्राम! अनंत सिंह कब देंगे विधानसभा अध्यक्ष के नोटिस का जवाब? 67 मुकदमों पर भी खोली जुबान, बोले- राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया✦Bihar News : विधायक बनने से पहले एक भी केस नहीं! अनंत सिंह का बड़ा दावा, नीरज कुमार पर साजिश का आरोप; ललन सिंह और नीतीश कुमार को लेकर भी किया बड़ा खुलासा✦बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: कमरे में सो रही मां की गला रेतकर हत्या, बेटे को चाकू से गोदकर मार डाला✦Bihar News : 'ना जीने की खुशी ना मरने का गम ....', अनंत सिंह के अंदाज में दिखे रौशन आनंद, बोले - खान सर मुझे भी मरवा सकते हैं...✦Bihar News : 'मैं तो 5 किलोमीटर आगे निकल गया था...', दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह ने खोले कई राज, कुंदन कृष्णन का भी लिया नाम✦Bihar News : पहले बेटी की शादी, फिर सियासी संग्राम! अनंत सिंह कब देंगे विधानसभा अध्यक्ष के नोटिस का जवाब? 67 मुकदमों पर भी खोली जुबान, बोले- राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया✦Bihar News : विधायक बनने से पहले एक भी केस नहीं! अनंत सिंह का बड़ा दावा, नीरज कुमार पर साजिश का आरोप; ललन सिंह और नीतीश कुमार को लेकर भी किया बड़ा खुलासा

सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत पर बोले नीरज बबलू, पोस्टमार्टम स्टाफ ने जो खुलासा किया वो हम पहले ही कहे थे

SAHARSA: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के ढाई साल से ज्यादा हो गये हैं। इतना समय बीत जाने के बाद भी इस केस में अभी तक कोई निष्कर्ष नहीं निकल सका है। संदिग्ध परिस्थितियों

सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत पर बोले नीरज बबलू, पोस्टमार्टम स्टाफ ने जो खुलासा किया वो हम पहले ही कहे थे
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

SAHARSA: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के ढाई साल से ज्यादा हो गये हैं। इतना समय बीत जाने के बाद भी इस केस में अभी तक कोई निष्कर्ष नहीं निकल सका है। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में एक बार फिर उनके बड़े भाई पूर्व मंत्री सह छातापुर से बीजेपी विधायक नीरज कुमार बबलू का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि जो बातें हमने कही थी वही बात कूपर अस्पताल में पोस्टमार्टम करने वाला कर्मी ने कही है। सुशांत कभी आत्महत्या नहीं कर सकता यह बात हम बार-बार कह रहे थे। इस मामले का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है कि आखिर यह हत्या था या आत्महत्या।


दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपुत के बड़े भाई नीरज कुमार बबलू का कहना है कि सुशांत प्रकरण में जो वाक्या सामने आ रहा है वो आश्चर्यचकित करने वाली है। कूपर हॉस्पिटल में जो पोस्टमार्टम करने वाला स्टाफ है वो जो बोल रहा है। वह बात हमलोग पहले ही कह रहे थे कि सुशांत सिंह कभी आत्महत्या नहीं कर सकता है। सुशांत इतना टाइलेंटेड लड़का था इतना हिम्मत वाला लड़का था। कला के क्षेत्र में इतना ज्यादा नाम कमां चुका था कि आज भी उसके करोड़ों फैंस हैं। जो आज इस इंतजार में है कि उनके दोस्त सुशांत सिंह राजपूत को न्याय मिले।


नीरज कुमार बबलू ने कहा कि अब यह मामला फिर से सामने आया है। निश्चित तौर पर ये स्पस्ट हो रहा है कि जो पूर्व की सरकार वहां थी वो पक्षपात कर रही थी। मामले को दबाने में लगी थी। कोई चीज सामने आने नहीं दिया जा रहा था। उन्होंने कहा कि आप देखे होंगे कि बिहार पुलिस जब जांच के लिए यहां से गई थी तब वहां उन्हें भी बंधक बना लिया गया था। एक आईपीएस अधिकारी को कोरोना के नाम पर बंधक बना लिया गया था। इससे यह स्पष्ट दिखाई दे रहा था कहीं न कहीं एक बड़ा बॉलीबुड का गैंगस्टर मामले को दबाने में लगा था।


अब जाकर के बहुत सारा मामला सामने आ रहा है। महाराष्ट्र में नई सरकार आने से अब हमलोगों के बीच उम्मीद जगी है कि अब मामले में निष्पक्ष जांच होगा। इस केस से पर्दा उठे कि आखिर इसका मास्टरमाइंड कौन है? इस मामले में किस-किस का हाथ है। उन्होंने कहा कि एक पहले का यीशु था जो दिशा शल्याण का मामला था। निश्चित रूप से हमलोग पहले भी बोले थे कि उस मामला से ये कहीं न कहीं कनेक्टेड है। क्योंकि जब दिशा शल्याण की हत्या हुई थी तभी से कुछ न कुछ मामला सामने आने लगा था। अब जाकर बहुत कुछ  स्पस्ट हो रहा है। सीबीआई से भी आग्रह करेंगे इस मामले की जांच जल्द से जल्द की जाए और दोषियों को सलाखों के पीछे भेजा जाये। नीरज कुमार बबलू ने कहा कि उन्हें महाराष्ट्र सरकार और सीबीआई पर पूरा भरोसा है कि सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलाने की कोशिश करेंगे। 


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता