ब्रेकिंग
समस्तीपुर में 60 फीट के रावण का दहन: 2 लाख से अधिक लोग शामिल✦MLC चुनाव के बीच वशिष्ठ नारायण सिंह से मिलने IGIMS पहुंचे अनंत सिंह, बोले-'हमरा मोबाइलवा से पता चललों कि दादा बीमार हखिन'✦बिहार के शहरी गरीबों को मिलेगा पक्का मकान, PM आवास योजना के लिए टेक्निकल टीमें बनाने की तैयारी तेज✦जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती से हाथापाई, कॉलर पकड़कर कार से खींचने का VIDEO वायरल✦बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, जानें नया डेट और आवेदन करने का पूरा तरीका✦समस्तीपुर में 60 फीट के रावण का दहन: 2 लाख से अधिक लोग शामिल✦MLC चुनाव के बीच वशिष्ठ नारायण सिंह से मिलने IGIMS पहुंचे अनंत सिंह, बोले-'हमरा मोबाइलवा से पता चललों कि दादा बीमार हखिन'✦बिहार के शहरी गरीबों को मिलेगा पक्का मकान, PM आवास योजना के लिए टेक्निकल टीमें बनाने की तैयारी तेज✦जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती से हाथापाई, कॉलर पकड़कर कार से खींचने का VIDEO वायरल✦बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, जानें नया डेट और आवेदन करने का पूरा तरीका

सुशासन की सरकार पर सवाल ! राजधानी में युवक की निर्मम हत्या, पहले मारी गोली फिर गला रेता

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन अपराधी अपने काले कारनामों को अंजाम नहीं देते हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मा

सुशासन की सरकार पर सवाल ! राजधानी में युवक की निर्मम हत्या, पहले मारी गोली फिर गला रेता
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन अपराधी अपने काले कारनामों को अंजाम नहीं देते हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक युवक को पहले गोली मार दी गई है फिर गला रेत कर उसकी हत्या कर दी गयी है। 


दरअसल, पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र के बाकर चक गांव में अपराधियों ने एक युवक की निर्मम हत्या कर दी। अपराधियों ने पहले उसे गोली मारी फिर उसका गला रेत दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद शव को वही छोड़कर फरार हो गए। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना गौरीचक थाने को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले में 2 लोगों को हिरासत में लिया है।


इस घटना की जानकारी देते हुए मां मंती देवी ने बताया कि उनका बेटा मिक्कू कुमार 17 वर्ष खेती-बाड़ी किया करता था। उन्होंने बताया कि कल शाम से ही वह लापता था। रविवार की सुबह सूचना मिली थी आंगनबाड़ी में ले जाकर अपराधियों द्वारा उसकी निर्मम हत्या कर दी गई है। दूसरी तरफ घटना से गुस्साए लोगों ने गौरीचक थाने का घेराव कर दिया। थाने का घेराव कर रहे लोगों ने बताया कि गौरीचक थाना प्रभारी द्वारा अपराधियों के धरपकड़ में काफी लापरवाही बरती जा रही है।


इधर, गौरीचक थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि मिक्कू कुमार नाम के एक युवक की अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई है। उन्होंने बताया कि मामला पूर्व का विवाद बताया जा रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले के पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।