ब्रेकिंग
दिल को दहला देने वाली घटना: मां, पत्नी और दो बच्चों की गला रेतकर हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला परिवार के मुखिया नरेंद्र साहू का शव ✦Patna Book Fair 2026: पटना पुस्तक मेला में इस बार किताबों के साथ सिनेमा और बिहार का स्वाद भी, जानें कब से शुरू होगा आयोजन✦Bihar Crime News : आर्केस्ट्रा में मचा बवाल, मनपसंद गाना नहीं बजा तो युवक ने बाजा ऑपरेटर को मार दी गोली✦पटना के होटल में देह व्यापार का खुलासा! 4 महिलाएं-3 पुरुष पकड़े गए, नाबालिग के रेस्क्यू से मचा हड़कंप✦ मोतिहारी शिक्षा विभाग में 60 लाख का घोटाला: निलंबित तीनों क्लर्क के खिलाफ 'कानूनी कार्रवाई' के आदेश, एप्रुवर तत्कालीन DPO साहेब आलम की भूमिका पर सवाल...✦दिल को दहला देने वाली घटना: मां, पत्नी और दो बच्चों की गला रेतकर हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला परिवार के मुखिया नरेंद्र साहू का शव ✦Patna Book Fair 2026: पटना पुस्तक मेला में इस बार किताबों के साथ सिनेमा और बिहार का स्वाद भी, जानें कब से शुरू होगा आयोजन✦Bihar Crime News : आर्केस्ट्रा में मचा बवाल, मनपसंद गाना नहीं बजा तो युवक ने बाजा ऑपरेटर को मार दी गोली✦पटना के होटल में देह व्यापार का खुलासा! 4 महिलाएं-3 पुरुष पकड़े गए, नाबालिग के रेस्क्यू से मचा हड़कंप✦ मोतिहारी शिक्षा विभाग में 60 लाख का घोटाला: निलंबित तीनों क्लर्क के खिलाफ 'कानूनी कार्रवाई' के आदेश, एप्रुवर तत्कालीन DPO साहेब आलम की भूमिका पर सवाल...

सुशासन की सरकार पर सवाल ! मां-बेटी को बंधक बनाकर बदमाशों ने लाखों लूटे; पुलिस को नहीं लगी भनक

JAMUI : बिहार में अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ा हुआ नजर आ रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, छिनतई, बलात्कार, लूट और डकैती की खबरें निकल कर सामने न आत

सुशासन की सरकार पर सवाल ! मां-बेटी को बंधक बनाकर बदमाशों ने लाखों लूटे;  पुलिस को नहीं लगी भनक
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

JAMUI : बिहार में अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ा हुआ नजर आ रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, छिनतई, बलात्कार, लूट और डकैती की खबरें निकल कर सामने न आती हो। इसके रोकथाम को लेकर तमाम तरह की योजनाएं भी बनाई जा रही है। लेकिन, इन योजनाओं को अमलीजामा पहनाने से पहले ही अपराधी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला जमुई से निकल कर सामने आ रहा है। जहां आधा दर्जन लुटेरों ने एक घर में मां - बेटी को बंधक बना 5 लाख रुपए लूट कर फरार हो गए। 


दरअसल, जमुई जिले के सिकंदरा पुलिस के कार्यशैली पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। यहां पिछले एक सप्ताह में  दर्जनों से ऊपर घरों में हो चुकी है। इसके बाद अब एक ताजा मामला कुमार गांव से निकल कर सामने आया है। यहां आधा दर्जन की संख्या में पहुंचे हथियारबंद लुटेरों ने मां-बेटी को बंधक बनाकर घर से सोना,चांदी, नकदी और कीमती कपड़े सहित 5 लाख के सामान लूट लिए और आराम से फरार हो गए। 


बताया जा रहा है कि,सिकंदरा थाना क्षेत्र के कुमार गांव में अशोक सिंह के घर में लगभग आधा दर्जन की संख्या में हथियारबंद लुटेरे घुसे और घर के सदस्यों को बंधक बनाकर घर में रखे 50 ग्राम सोने के जेवरात,252 ग्राम चांदी के जेवरात सहित बक्सा और 25 हजार नगद लेकर लुटेरे फरार हो गए। जिसके बाद इस घटना की सुचना पुलिस को दी गई। लेकिन, अभी तक इस मामले में पुलिस ने इस मामले में किसी को अरेस्ट नहीं किया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। 


आपको बता दें, पिछले कुछ महीनों ने सिकंदरा थाना इलाके के दर्जनों घरों में लाखों रुपए की चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा चूका है। हालांकि, इस पुरे मामले पर जमुई एसडीपीओ डॉ राकेश कुमार ने साफ़ तौर पर कहा है कि,किसी भी कीमत पर थाना क्षेत्र में पुलिस के द्वारा कार्रवाई में स्थिरता और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता