ब्रेकिंग
बिहार मुक्त विद्यालय बोर्ड की परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, फॉर्म भरने से पहले जान लें ये जरूरी अपडेट✦न्यूजीलैंड में भुवनेश्वर कुमार के T20I करियर पर लगा ‘दाग’, 88 मैच बाद पहली बार हुआ ऐसा; लंबे इंतजार के बाद हुई है टीम इंडिया में वापसी ✦51 हजार का इनामी बंदर पकड़ा गया, पीठ पर लादकर ले गए लोग, थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल✦दुर्गापूजा की पार्टी में बुलाकर BBA छात्र को सिर में मारी गोली, हालत गंभीर; पटना से गांव आया था युवक✦बिहार को मिलेगी 162 KM लंबे एक्सप्रेसवे की सौगात, 4 जिलों की बदलेगी तस्वीर; वाराणसी से कोलकाता का सफर होगा आसान✦बिहार मुक्त विद्यालय बोर्ड की परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, फॉर्म भरने से पहले जान लें ये जरूरी अपडेट✦न्यूजीलैंड में भुवनेश्वर कुमार के T20I करियर पर लगा ‘दाग’, 88 मैच बाद पहली बार हुआ ऐसा; लंबे इंतजार के बाद हुई है टीम इंडिया में वापसी ✦51 हजार का इनामी बंदर पकड़ा गया, पीठ पर लादकर ले गए लोग, थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल✦दुर्गापूजा की पार्टी में बुलाकर BBA छात्र को सिर में मारी गोली, हालत गंभीर; पटना से गांव आया था युवक✦बिहार को मिलेगी 162 KM लंबे एक्सप्रेसवे की सौगात, 4 जिलों की बदलेगी तस्वीर; वाराणसी से कोलकाता का सफर होगा आसान

सुशासन की सरकार पर सवाल ! 4 दिन पहले बदमाशों ने लड़की के साथ की छेड़खानी, शिकायत करने पर उतारा मौत के घाट

VAISHALI : बिहार में अपराधियों के अंदर से पुलिस का खौफ कम होता हुआ नजर आ रहा है। राज्य के अंदर से शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, बलात्कार, छिनतई की खबरें नि

सुशासन की सरकार पर सवाल ! 4 दिन पहले बदमाशों ने लड़की के साथ की छेड़खानी, शिकायत करने पर उतारा मौत के घाट
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

VAISHALI : बिहार में अपराधियों के अंदर से पुलिस का खौफ कम होता हुआ नजर आ रहा है। राज्य के अंदर से शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, बलात्कार, छिनतई की खबरें निकल कर सामने आ रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला वैशाली से निकल कर सामने आ रहा है। यहां एक लकड़ी की हत्या कर दी है। इस हत्या के पीछे की वजह लड़की के छेड़खानी के विरोध में जाकर शिकायत दर्ज करवाना बताया जा रहा है। 


दरअसल,  मामला कर्ताहा थाना क्षेत्र इलाके में बहन के साथ कोचिंग जा रही छात्रा की बीच सड़क पर बदमाशों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। बदमाशों ने चार दिन पहले इस लड़की के साथ छेड़खानी की थी। छात्रा ने इसकी शिकायत अपने परिवार से की थी। जिसके बाद परिवार वालों ने आरोपियों को समझाया कि इस तरह का काम न करें वरना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई जाएगी। उसके बाद भी लड़के नहीं माने तो पिट - पिट कर लड़की की हत्या कर डाली। 


बताया जा रहा है कि, लड़की की 8वीं क्लास में पढ़ती थी। उसकी कोचिंग घर से डेढ़ किलोमीटर दूर थी। वह बहन के साथ पढ़ने जा रही थी। तभी अपनी शिकायत से नाराज बदमाशों ने उसे  रास्ते में घेर लिया। ईंट-पत्थर और रॉड से पीटने लगे। जिसके बाद कुछ लोगों ने इस बारे में लड़की के परिजनों को सुचना दी। बेटी से मारपीट की सूचना जब परिवार को मिली तो वो मौके पर पहुंचे। उस दौरान छात्रा के शरीर से खून बह रहा था। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। इसके बाद परिजनों ने थाना को मामले की सूचना दी। पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी।


वहीं, इस घटना को लेकर लड़की के अंकल ने कहा कि, उनकी भतीजी बहन के साथ कोचिंग गई थी। रास्ते में अमोद सिंह, राजेश सिंह, अमर सिंह ने मिलकर छात्रा के साथ मारपीट की। पहले भी वो छात्रा के साथ छेड़खानी कर चुके थे। उसने घर आकर अपने परिजनों को सारी बात बताई थी। जिसके बाद मनचलों को समझाया गया था। इसी खुन्नस को लेकर सभी ने भतीजी को पीट-पीटकर मार डाला।


इधर, इस पुरे मामले में सदर एसडीपीओ ओमप्रकाश ने बताया कि एक छात्रा का शव मिला है। परिवार हत्या की बात कह रहा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला पूरी तरह से स्पष्ट होगा। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।