ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

सुरतलाल मंडल हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, बेटे और दामाद को पुलिस ने दबोचा

SUPAUL: सुपौल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पिपरा पुलिस ने हत्या की एक अनसुलझी कहानी से पर्दा उठाने का काम किया है। सुरतलाल मंडल हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने मामले

सुरतलाल मंडल हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, बेटे और दामाद को पुलिस ने दबोचा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SUPAUL: सुपौल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पिपरा पुलिस ने हत्या की एक अनसुलझी कहानी से पर्दा उठाने का काम किया है। सुरतलाल मंडल  हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने मामले में संलिप्त 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हत्या की घटना में इस्तेमाल किये गये कचिया, कुदाल,रस्सी और एक बाइक भी बरामद किया है। पुलिस को खून लगा कपड़ा भी बरामद किया है। 


इस बात का खुलासा करते हुए सुपौल एसपी शैशव यादव ने बताया कि जिले के पिपरा थाना क्षेत्र में 10 सितम्बर 2023 को संध्या के समय कटैया माहे वार्ड नम्बर 6 निवासी रामनंदन मंडल के आम बगीचे में मिट्टी में दफनाये गये एक शव के होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही स्थानीय थानाध्यक्ष पिपरा थाना दल-बल के साथ वहाँ पहुॅचे और शव को अपने कब्जे में लिया। प्रथम दृष्टया शव को देखने पर पाया गया कि मृतक की गला रेत कर हत्या कर मिट्टी में गाड़ा गया है।


 शव की पहचान सुरतलाल मंडल पिता स्वर्गीय बुचाय मंडल,राजपुर बेला टोला वार्ड नम्बर 5,थाना - पिपरा, जिला- सुपौल निवासी के रूप में हुई है। इस संबंध में मृतक के पत्नी कौशल्या देवी के बयान के आधार पर पिपरा थाना में 2 नामजद एवं एक अज्ञात स्कोर्पियो चालक अभियुक्त के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। अनुसंधान के क्रम में यह बात प्रकाश में आयी की मृतक मानसिक रोगी था, जिसके कारण परिवार में हमेशा परेशानी बनी रहती थी। 


प्राथमिकी के दोनों नामजद अभियुक्त क्रमशः मृतक के दामाद विजय कुमार उर्फ महादेव मंडल और इनके पुत्र प्रकाश कुमार को हिरासत में लिया गया। हिरासत में लिये गये विजय कुमार उर्फ महादेव मंडल के निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कचिया,कुदाल, घटना कारित करने में प्रयुक्त मोटरसाईकिल,खुन लगा कपड़ा बरामद किया गया । हिरासत में लिये गये दोनों नामजद अभियुक्त को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।


रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता