ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

सुपौल : घर से लापता युवती की हत्या से हड़कंप, खेत से मिला शव, पिता ने बेटी-दामाद पर लगाया हत्या का आरोप

SUPAUL : खबर सुपौल से है, जहां अपराधियों ने एक युवती की हत्या कर कर शव को खेत में फेंक दिया। बताया जा रहा है कि युवती सोमवार की दोपहर से अपने घर से लापता थी। परिजनों द्वारा काफी खो

सुपौल : घर से लापता युवती की हत्या से हड़कंप, खेत से मिला शव, पिता ने बेटी-दामाद पर लगाया हत्या का आरोप
Mukesh Srivastava
3 मिनट

SUPAUL : खबर सुपौल से है, जहां अपराधियों ने एक युवती की हत्या कर कर शव को खेत में फेंक दिया। बताया जा रहा है कि युवती सोमवार की दोपहर से अपने घर से लापता थी। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन किए जाने के बावजूद उसका कहीं पता नहीं चल सका। मंगलवार की सुबह मक्के के खेत से उसका शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। हत्या का आरोप किसी और पर नहीं बल्कि उसके ही बहन-बहनोई पर लगा है।


घटना जिले के जदिया थाना क्षेत्र के मानगंज इलाके की है। बताया जा रहा है कि मृतक युवती सोमवार की दोपहर घास काटने के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस घर नहीं लौटी। जिसके बाद परिजनों ने देर रात तक पूरे गांव में खोजबीन की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। मंगलवार की सुबह ग्रामीणों द्वारा युवती का शव मिलने की जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।


मृतका के पिता राजेन्द्र साह ने अपने ही बेटी-दामाद पर हत्या करने का आरोप लगाया है। राजेन्द्र साह का कहना है कि उनकी बड़ी बेटी और दामाद ने उनके बेटे के लिए कहीं रिश्ता देखा था। दोनों उनके लड़के की शादी कराना चाहते थे, लेकिन राजेन्द्र साह ने बेटे की शादी कहीं दूसरी जगह तय कर दी थी। जिसको लेकर उनके बेटी-दामाद नाखुश थे और इसी को लेकर दोनों ने उनकी बेटी की हत्या कर दी है।



इधर, ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक वारदात वाले दिन मृतका के घर में उसके भाई का छेका कार्यक्रम चल रहा था। लड़की के घर से गायब रहने के बावजूद परिजनों द्वारा पुलिस को जानकारी नहीं दी गई और मृतका के भाई का छेका कराया गया। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बायान में विरोधाभास है, जिससे मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच के बाद ही हत्या के सही कारणों का पता चल सकेगा।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता