ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

सुपौल में सुबह-सवेरे फायरिंग, अपराधियों ने मेडिकल एजेंसी के स्टाफ को मारी गोली

SUPAUL : बिहार के सुपौल जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने सुबह-सवेरे मेडिकल एजेंसी के स्टाफ को गोली मार दी है. इस घटना के बाद से इलाके में कोहर

सुपौल में सुबह-सवेरे फायरिंग, अपराधियों ने मेडिकल एजेंसी के स्टाफ को मारी गोली
First Bihar
2 मिनट

SUPAUL : बिहार के सुपौल जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने सुबह-सवेरे मेडिकल एजेंसी के स्टाफ को गोली मार दी है. इस घटना के बाद से इलाके में कोहराम मच गया है. आनन फानन में उसे इलाज के लिए प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया गया है. 


घटना किसनपुर थाना क्षेत्र के चौहट्टा की बताई जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार, मेडिकल एजेंसी का स्टाफ किसी काम से सुबह-सवेरे अपने घर से निकला था. तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने गोली मारकर उसे घायल कर दिया. गोली की आवाज़ से इलाके में सनसनी मच गई. तुरंत स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया जहां उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया है. 


बताया जा रहा है कि सहरसा के गंगजला चौक निवासी अनिल रावत अपने मित्र रमाकांत कुमार के साथ राघोपुर से दवाई विक्रेताओं को दवाई पहुंचा कर सहरसा लौट रहे थे. इसी क्रम में तीन बाइक पर सवार छह अपराधियों ने ओवरटेक कर उन्हें गोली मार दी. इधर मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची. स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता