ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

सुपौल में सदर थानाध्यक्ष और एसआई सस्पेंड, शराब की हेराफेरी मामले में DIG ने की बड़ी कार्रवाई

SUPAUL : बिहार में बढ़ते अपराध का ग्राफ गिरने का नाम नहीं ले रहा है. सूबे में शराबबंदी होने के बावजूद भी लगभग सभी जिलों में धड़ल्ले से शराब बेचीं जा रही है. वहीं दूसरी ओर पुलिसव

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

SUPAUL : बिहार में बढ़ते अपराध का ग्राफ गिरने का नाम नहीं ले रहा है. सूबे में शराबबंदी होने के बावजूद भी लगभग सभी जिलों में धड़ल्ले से शराब बेचीं जा रही है. वहीं दूसरी ओर पुलिसवालों की भी बड़ी लापरवाही सामने आ रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर सुपौल जिले से आ रही है. जहां सहरसा डीआईजी सुरेश चौधरी ने सुपौल में सदर थानाध्यक्ष और एसआई सस्पेंड कर दिया. शराब की हेराफेरी मामले में पुलिस उपमहानिरीक्षक ने बड़ी कार्रवाई की. 


सुपौल पुलिस कप्तान मृत्युंजय कुमार चौधरी को लिखे पत्र में सदर थानाध्यक्ष दीनानाथ मंडल और सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार सस्पेंड करने का फैसला लिया गया है. बता दें कि शराब की हेराफेरी के मामले में डीआईजी ने यह बड़ा कदम उठाया है. जांच के दौरान शराब की जब्ती सूची और बरामदगी में अनियमितता पायी गई थी.


निलंबन के बारे में बताया जा रहा है कि एसपी के निर्देश पर सदर डीएसपी विद्यासागर ने शराब की हेराफेरी मामले की जांच की थी. जिले के परसौनी इलाके में शराब पकड़ा गया था. जिसमें बड़ी गड़बड़ी सामने आई थी. जिसको लेकर डीआईजी ने यह बड़ा कदम उठाया. थानाध्यक्ष दीनानाथ मंडल को निलंबित किये जाने के बाद फिलहाल संदीप कुमार सिंह नया थानाध्यक्ष बनाया गया है.