ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

सुपौल में बेलगाम हुए अपराधी, दुकान में घुसकर एक किशोर को मारी गोली

SUPAUL: सुपौल में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। ताजा मामला सदर थाना क्षेत्र के एकमा स्थित रेलवे ढाला की है जहां अपराधियों ने एक किशोर की दुकान में घुसकर गोली मार दी। आनन फानन में घायल

सुपौल में बेलगाम हुए अपराधी, दुकान में घुसकर एक किशोर को मारी गोली
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SUPAUL: सुपौल में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। ताजा मामला सदर थाना क्षेत्र के एकमा स्थित रेलवे ढाला की है जहां अपराधियों ने एक किशोर की दुकान में घुसकर गोली मार दी। आनन फानन में घायल किशोर को निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।


घायल किशोर की पहचा एकमा के वार्ड नंबर 7 निवासी श्यामल मंडल का पुत्र बिक्की कुमार के रूप में हुई है। जिसका इलाज सुपौल के निजी क्लीनिक में चल रहा है। गोली उसके दाएं टांग में लगी है। गोली किसने और क्यों मारी इसका पता नहीं चल पाया है।


घायल किशोर के चचेरे भाई संजय कुमार ने बताया कि एकमा ढाला के पास चाय,पान और मिठाई की दुकान है। वह खाना खाने के लिए घर गया हुआ था। जब खाना खाकर वापस आया तो विक्की दुकान के पास  झाड़ू लगा रहा था तभी कुछ बदमाश आए और गोली मारकर फरार हो गये। घटना को अंजाम किसने और किस उद्देश्य से दी इस बाबत घायल किशोर भी कुछ भी नहीं बता पा रहा है।  डीएसपी कुमार इन्द्रप्रकाश ने बताया अभी घायल किशोर कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।  

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता