ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: इंडो-नेपाल बॉर्डर से बांग्लादेशी युवक को दबोचा

SUPAUL: एक बांग्लादेशी नागरिक को सुपौल में गिरफ्तार किया गया है। भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने के जुर्म में एसएसबी ने भीमनगर बीओपी चेकपोस्ट से पकड़ा है। गिरफ्तार बांग्लादेश

एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: इंडो-नेपाल बॉर्डर से बांग्लादेशी युवक को दबोचा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SUPAUL: एक बांग्लादेशी नागरिक को सुपौल में गिरफ्तार किया गया है। भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने के जुर्म में एसएसबी ने भीमनगर बीओपी चेकपोस्ट से पकड़ा है। गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिक को भीमनगर ओपी पुलिस के हवाले एसएसबी ने किया है। बताया जाता है कि बांग्लादेशी नागरिक सिलीगुड़ी के रास्ते भारत में प्रवेश किया था और नेपाल जाने के दौरान पकड़ा गया। 


उसकी तलाशी ली गयी तो उसके पास से मिले पहचान पत्र पर बांग्लादेश सरकार की मुहर लगी हुई है। एसएसबी ने जब युवक से पूछताछ की तब पता चला कि वो इंडिया का नहीं बल्कि बांग्लादेश का रहने वाला है। उसके पास से बांग्लादेश रेलवे का टिकट भी मिला है। मिले पहचान पत्र में इसका नाम मन्ना लिखा हुआ है जो बांग्लादेश के नारायणगंज के रुपगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है।     



टैग्स