ब्रेकिंग
पटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तार

स्कूल में जांच करने गए अधिकारी तो युवती ने उठा लिया चप्पल, वीडियो वायरल

SUPAUL: बिहार के सुपौल जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां छातापुर के मोहम्मदगंज स्थित प्राथमिक विद्यालय डकही शर्मा टोला में जांच के लिए पहुंचे शिक्षा विभाग के डीपीओ स्था

स्कूल में जांच करने गए अधिकारी तो युवती ने उठा लिया चप्पल, वीडियो वायरल
First Bihar
2 मिनट

SUPAUL: बिहार के सुपौल जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां छातापुर के मोहम्मदगंज स्थित प्राथमिक विद्यालय डकही शर्मा टोला में जांच के लिए पहुंचे शिक्षा विभाग के डीपीओ स्थापना पर एक लड़की ने चप्पल उठा लिया। दरअसल यहां शिक्षक रमेश कुमार रमण के 65 महीने से वेतन रुका हुआ है। 


मामले को लेकर जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ विद्यालय के शिक्षक रमेश कुमार रमण की सैलरी रुकी हुई है। इसको लेकर बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के बैनर तले नियोजित शिक्षक आमरण धरना दे रहे हैं। इसी मामले की जांच करने डीपीओ स्थापना स्कूल पहुंचे थे। इसी दौरान एक युवती ने उनपर चप्पल उठा दिया। वह बार बार शिक्षक की सैलरी को लेकर सवाल उठा रही थी। 


अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में युवती के हाथ में चप्पल दिख रहा है, जो लगातार वेतन भुगतान की मांग कर रही है। इसके बाद पदाधिकारी अपनी गाड़ी में बैठकर वहां से निकल गए। इस मामले को लेकर डीईओ सुरेंद्र कुमार ने कहा कि मामले की फिलहाल सूचना नहीं मिली है। अगर ऐसा कोई मामला रहेगा तो इस पर कार्रवाई की जाएगी। 

टैग्स