ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

शराबबंदी के बावजूद मिल रही शराब की खेप, 40 लाख की शराब बरामद

SUPAUL: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब की तस्करी अब भी जारी है। सुपौल में 40 लाख की विदेश शराब को जब्त किया गया है। शराब की इस बड़ी खेप को कंटेनर और पिकअप वैन से बराम

शराबबंदी के बावजूद मिल रही शराब की खेप, 40 लाख की शराब बरामद
Santosh Singh
2 मिनट

SUPAUL: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब की तस्करी अब भी जारी है। सुपौल में 40 लाख की विदेश शराब को जब्त किया गया है। शराब की इस बड़ी खेप को कंटेनर और पिकअप वैन से बरामद किया गया है। हालांकि पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है। आश्चर्य की बात है कि जब बिहार में पूर्ण शराबबंदी है तब इतनी बड़ी खेप का पकड़ा जाना कई सवाल खड़ा करता है। 



पटना उत्पाद विभाग को यह सूचना मिली थी कि हरियाणा नंबर की कंटेनर और बिना नंबर प्लेट की एक पिकअप वैन से शराब की खेप सुपौल की तरफ ले जाई जा रही है। जिस पर फर्नीचर का सामान लदा हुआ है जिसके अंदर भारी मात्रा में शराब की खेप ले जायी जा रही है। इस सूचना के बाद पटना उत्पाद विभाग की टीम ने पीछा किया जिसके बाद सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बरुआरी गांव में दोनों वाहनों को जब्त किया गया। जिस पर लदे 1452 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है जिसकी कीमत 40 लाख रुपये बताई जा रही है। 



बिहार में शराबबंदी लागू हुए करीब पांच साल हो चुके हैं लेकिन आज भी शराब माफिया अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहे है। हाल ही में अभी नवादा, बेगूसराय और सासाराम में जहरीली शराब पीने से मौत का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि शराब तस्कर फिर से इस धंधे में जुट गये। पुलिस आए दिन इन धंधेबाजों को पकड़ती है इस दौरान शराब भी जब्त करती है लेकिन इसके बाद भी शराब तस्करों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। हालांकि सुपौल से जब्त हुए 40 लाख की शराब से शराब तस्करों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। वही शराब माफिया के खिलाफ की गई इस कार्रवाई को पुलिस बड़ी कामयाबी मान रही है।     


रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता