ब्रेकिंग
सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP

शराब की सूचना पर घर में छापेमारी के लिए पहुंची थी पुलिस, नहीं मिली शराब, पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाते हुए लोगों ने किया हंगामा

SUPAUL: कंट्रोल रूम से मिली शराब की सूचना पर छापामारी के लिए पहुंची पुलिस पर गृहस्वामी ने मारपीट का आरोप लगाया है। गृहस्वामी समेत सैकड़ों लोगों ने जदिया थाना क्षेत्र के मिलन चौ

शराब की सूचना पर घर में छापेमारी के लिए पहुंची थी पुलिस, नहीं मिली शराब, पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाते हुए लोगों ने किया हंगामा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SUPAUL: कंट्रोल रूम से मिली शराब की सूचना पर छापामारी के लिए पहुंची पुलिस पर गृहस्वामी ने मारपीट का आरोप लगाया है। गृहस्वामी समेत सैकड़ों लोगों ने जदिया थाना क्षेत्र के मिलन चौक पर एनएच 327ई जदिया रानीगंज सड़क मार्ग को जाम कर दिया और हंगामा मचाया।


गुप्त सूचना के आधार पर जदिया पुलिस ने थाना क्षेत्र के जदिया वार्ड संख्या 2 निवासी प्रदीप कुमार के घर पर छापामारी की। पुलिस को यह सूचना मिली थी कि प्रदीप द्वारा अवैध शराब का कारोबार किया जा रहा है। मौके पर जब जदिया थाने की पुलिस प्रदीप के घर पर छापेमारी करने पहुंची तब कुछ भी बरामद नहीं हुआ। 


जिसके बाद पुलिस द्वारा प्रदीप के पड़ोसी अरविंद यादव के घर पर छापेमारी करने की नीयत से घुसने का प्रयास किया गया लेकिन इसी क्रम में अरविंद यादव की पत्नी कंचन देवी द्वारा पुलिस को यह कहकर रोकने का प्रयास किया गया कि जो आरोपी हैं उनके घर की तालाशी लीजिए। लेकिन पुलिस की टीम नहीं रुकी।


 गृहस्वामी की पत्नी कंचन का आरोप है कि रोकने के क्रम में महिला पुलिस के द्वारा उन्हें घर के बाहर उनके साथ मारपीट की गयी। वही पुरुष पुलिस कर्मी द्वारा उन्हें उनके ही घर में पीटा गया। पुलिस को छापेमारी के दौरान उनके घर से भी शराब नहीं मिला। 


जिसके बाद पुलिस की कार्यशैली से गुस्साएं ग्रामीणों ने जदिया मिलन चौक के पास जदिया रानीगंज सड़क मार्ग एनएच 327 ई. को जाम कर दिया और हंगामा मचाने लगे। कड़ी मशक्कत के बाद तकरीबन एक डेढ़ घंटे बाद जदिया पुलिस के साथ-साथ स्थानीय बुद्धिजीवियों की पहल पर एनएच 327ई से सड़क जाम हटाया गया।


थानाध्यक्ष राजेश चौधरी ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी जिसके आधार पर छापामारी की गई लेकिन दोनों घर से कुछ भी बरामद नहीं हुआ। गृहस्वामी द्वारा मारपीट का आरोप लगाया गया और एनएच 327E जाम कर हंगामा मचाया गया। मामले में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता