ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

प्रेमिका को धोखा देना एक युवक को पड़ गया महंगा, पहले दूल्हे और बाराती को बंधक बनाया फिर रुकवाई शादी

SUPAUL: सुपौल के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के मयूरवा गांव में एक युवक को प्रेमिका से छिपकर शादी रचाना उस वक्त महंगा पड़ गया जब इस बात की भनक प्रेमिका को लग गयी। फिर क्या था शादी

प्रेमिका को धोखा देना एक युवक को पड़ गया महंगा, पहले दूल्हे और बाराती को बंधक बनाया फिर रुकवाई शादी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SUPAUL: सुपौल के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के मयूरवा गांव में एक युवक को प्रेमिका से छिपकर शादी रचाना उस वक्त महंगा पड़ गया जब इस बात की भनक प्रेमिका को लग गयी। फिर क्या था शादी समारोह में इस दौरान जमकर हंगामा शुरू हो गया। प्रेमिका के साथ आए लोगों ने बाराती और दूल्हे को पहले बंधक बना लिया फिर शादी को रुकवा दिया।


घटना के संबंध में बताया जाता है कि त्रिवेणीगंज के मचहा गांव की एक महिला जो पहले से ही शादीशुदा और दो बच्चों की मां है। इस महिला के साथ अरुण साह का प्रेम प्रसंग काफी दिनों से चल रहा था। महिला का ससुराल राघोपुर थाना क्षेत्र के हुलास गांव में है। महिला को दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। महिला का कथित प्रेमी अरुण साह का उस घर पर बराबर आना-जाना था।


शादीशुदा दो बच्चों की मां प्रेमिका औऱ इसके प्रेमी युवक अरुण साह  दोनों को प्रेम का बुखार इस कदर लगा कि दोनों ने इस दौरान कई बार लिव इन रिलेशनशिप भी बनाये। इस दौरान महिला ने एक बच्चे को भी जन्म दिया था। जिसके बाद महिला अपने मायके मचहा आकर रहने लगी। दोनों के मिलने जुलन का सिलसिला लगातार जारी रहा।लेकिन तभी अरुण साह के घरवालों ने अरुण की शादी कहीं औऱ तय कर दी। 


बीती रात बारात लेकर अरुण साह पड़ोस के गांव मयूरवा पहुंचा जहां पूरे गाजे बाजे के साथ बारात लड़की के घर तक पहुंची लेकिन इस बात की भनक अरुण साह की प्रेमिका को लग गयी। जानकारी मिलते ही वह अपने परिजनों और ग्रामीणों के साथ पहुंच गयी और इस दौरान जमकर बबाल काटा। महिला के साथ आए लोगों ने युवक और बारातियों को बंधक बना लिया। जिसके बाद शादी रुकवा दी गयी। इसे लेकर गांव में भी पंचायत बैठायी गयी। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता