ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

पुलिस ने चार शातिर अपराधियों को दबोचा, हथियार समेत कई संदिग्ध सामान जब्त

SUPAUL : सुपौल पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है. हालांकि पुलिस के मुताबिक इन चारों अपराधियों का कोई आपराधिक इतिहास नहीं रहा है. लेकिन इनके पास से ए

पुलिस ने चार शातिर अपराधियों को दबोचा, हथियार समेत कई संदिग्ध सामान जब्त
First Bihar
2 मिनट

SUPAUL : सुपौल पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है. हालांकि पुलिस के मुताबिक इन चारों अपराधियों का कोई आपराधिक इतिहास नहीं रहा है. लेकिन इनके पास से एक पिस्टल, शराब की बोतलें और कई ऐसे सामान बरामद किये गए हैं जिसके आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है. गिरफ्तारी कर्णपुर चौक से की गई है. 


पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से कुछ ऐसी चीजें भी मिली है जिससे कई तरह के अपराध इनके द्वारा पूर्व में किये जाने की आशंका है. गाड़ी का नंबर मिटाने में इस्तेमाल किया जाने वाले स्प्रे भी इनके पास से बरामद किया गया है लेकिन ये आज तक पुलिस की नजरों से बचते रहे हैं. गिरफ्तार अपराधियों की पहचान मल्हनी निवासी विकास कुमार ठाकुर उर्फ राजा ठाकुर, कर्णपुर निवासी अविनाश पाठक, सुपौल वार्ड संख्या 12 निवासी महावीर राय एवं भेलाही निवासी अजय कामत के रूप में की गई है. 


इन अपराधियों के पास से एक ऑटोमेटिक पिस्तौल एवं दो कारतूस, कोरेक्स एवं शराब की कई बोतलें, सिगरेट के पैकेट, ताश की गड्डी, मोबाइल, अल्टो कार, बिना नंबर का ऑटो, बिना नंबर की मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है. फिलहाल पुलिस ने इनके खिलाफ आर्म्स एक्ट और मद्यनिषेध की धाराओं के साथ कांड दर्ज कर इन्हें जेल भेज दिया है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता