ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

डबल मर्डर का खुलासा: पुलिस को शराब की जानकारी देने पर हुई थी दो लोगों की हत्या, हत्याकांड में शामिल चार बदमाश गिरफ्तार

SUPAUL: खबर सुपौल से आ रही है, जहां पुलिस ने दोहरे हत्याकांड का खुलासा किया है। बीते 17 जून को पिपरा थाना क्षेत्र के दिनापट्टी वार्ड संख्या 19 में सिकेन्द्र दास एवं नुरूल्लाह की गो

डबल मर्डर का खुलासा: पुलिस को शराब की जानकारी देने पर हुई थी दो लोगों की हत्या, हत्याकांड में शामिल चार बदमाश गिरफ्तार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SUPAUL: खबर सुपौल से आ रही है, जहां पुलिस ने दोहरे हत्याकांड का खुलासा किया है। बीते 17 जून को पिपरा थाना क्षेत्र के दिनापट्टी वार्ड संख्या 19 में सिकेन्द्र दास एवं नुरूल्लाह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस दोहरे हत्याकांड का आज पुलिस ने खुलासा किया है। इस घटना में नुरुल्लाह की हत्या शराब की सूचना देने पर शराब कारोबारियों द्वारा की गई थी तो वहीं सिकेन्द्र दास की हत्या हत्यारों की पहचान करने पर कर दी गई थी।


पुलिस ने इस दोहरे हत्याकांड में संलिप्त सभी 4 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार बदमाशों के पास से पुलिस ने एक पिस्तौल, दो गोली और एक बाइक को बरामद किया है। पूरे मामले पर सुपौल एसपी शैशव यादव ने बताया कि दीनापट्टी निवासी सिकेन्द्र दास एवं नुरूल्लाह को सिकेन्द्र दास के घर के दरवाजा से सटे पक्की गली पर दो अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वैज्ञानिक अनुसंधान करते हुए जांच टीम ने सबसे पहले दशरथ कुमार को हिरासत में लिया था।


पूछताछ के क्रम में दशरथ ने विपत दास का नाम बताया। दोनों अवैध शराब का काम करते थे। नेपाल से अवैध शराब लाकर सुपौल में अवैध तरीके से बेचते थे। पेशे से शिक्षक नुरुल्लाह ने इनके शराब को  पकड़वा दिया था। इस बात की जानकारी बदमाशों को हो गई और उन्होंने नुरुल्लाह की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या करने वाले बदमाशों को सिकेंद्र पहचान गया था, जिसके कारण बदमाशों ने उसे भी मौत के घाट उतार दिया था। इस मामले में पुलिस टीम ने 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया है और सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता