ब्रेकिंग
इंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवादइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद

पत्नी से परेशान शख्स ने पी ली शराब, पुलिस ने पकड़ा तो कहा- क्या करें साहब..पत्नी एक बात भी नहीं मानती..गम भुलाने के लिए ऐसा किया

SUPAUL: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है इसके बावजूद लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं और शराब पीते पकड़े जा रहे हैं। सुपौल में भी शराब के नशे में धुत एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्त

पत्नी से परेशान शख्स ने पी ली शराब, पुलिस ने पकड़ा तो कहा- क्या करें साहब..पत्नी एक बात भी नहीं मानती..गम भुलाने के लिए ऐसा किया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SUPAUL: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है इसके बावजूद लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं और शराब पीते पकड़े जा रहे हैं। सुपौल में भी शराब के नशे में धुत एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। श्रवण मुखिया नामक इस शख्स को जब पुलिस थाने लेकर पहुंची और जब मीडिया ने सवाल किया तब उसकी बाते सुन वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गये। उसका कहना था कि जो उसे अच्छा नहीं लगता है वही काम उसकी पत्नी करती है। उसी के गम में उसने शराब पी लिया ताकि अपनी दुख को झेल सके।  


मामला सुपौल के सदर थाना क्षेत्र का है। जहां से पुलिस ने श्रवण मुखिया नामक एक शख्स को गिरफ्तार किया। उसका कहना था कि पत्नी उसकी एक बात नहीं मानती है। वह आम कहता है तो वो इमली सुनती है। इस बात से वो काफी परेशान रहता है। इसी गम को भुलाने के लिए उसने शराब पी ली थी लेकिन तभी पड़ोस में रहने वाले किसी व्यक्ति ने इस बात की सूचना पुलिस को दे दी। 


हालांकि उसने यह भी बताया कि तीन महीने पहले ही उसने शराब छोड़ दी थी लेकिन बीते कुछ दिनों से पत्नी की बात नहीं मानने के कारण वह काफी दुखी था। वह बोलता कुछ है और पत्नी करती कुछ है। उसकी बात को वह अनसुना कर देती है। पत्नी के इसी रवैय्ये से दुखी होकर आज उसने गम मिटाने के लिए शराब को हाथ लगाया है। लेकिन किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी और पुलिस उसे गिरफ्तार करके थाने लेकर पहुंची है। 


वही सदर थाने के एसआई त्रिभुवन पांडेय का कहना है कि ब्रह्मपुर में आरोपी शराब पीकर हंगामा मचा रहा था। तभी उसी के पड़ोसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शराबी को गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल टेस्ट में भी शराब पीने की पुष्टि हुई जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

https://twitter.com/firstbiharnews/status/1489226990993702913?s=20&t=QMFxXL2FLAHMgFLSP3nz0w