ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

महिला के घर में जबरन घुसने वाले नशेड़ी शिक्षक को पोल में बांधकर पीटा, वीडियो हुआ वायरल

SUPAUL: सुपौल में एक कलयुगी शिक्षक की करतूत सामने आई है। एक महिला के घर में घुसने से गुस्साएं लोगों ने शिक्षक को बिजली के पोल में बांध दिया और मनचले शिक्षक की पिटाई कर द

महिला के घर में जबरन घुसने वाले नशेड़ी शिक्षक को पोल में बांधकर पीटा, वीडियो हुआ वायरल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SUPAUL: सुपौल में एक कलयुगी शिक्षक की करतूत सामने आई है। एक महिला के घर में घुसने से गुस्साएं लोगों ने शिक्षक को बिजली के पोल में बांध दिया और  मनचले शिक्षक की पिटाई कर दी। अब वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल यह वीडियो छातापुर थाना क्षेत्र  के गिरधरपट्टी गांव का है। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार झारखंड नहीं करता। 


इस वीडियो में एक अर्धनग्न शिक्षक नजर आ रहा है जिसे लोगों ने पोल में बांधकर पिटाई कर दी। इससे भी दिल नहीं भरा तब लोगों ने टीचर के चेहरे को कालिख और चूना से पोत दिया। शिक्षक की इस कदर से पिटाई क्यों की गयी यह बात जब लोगों से पूछा गया तब उन्होंने बताया कि मानगंज निवासी पप्पू यादव कोचिंग संचालक हैं। वे नशा भी करते हैं। 


नशे में धुत होकर वे गांव में एक महिला के घर में घुस गये। महिला के शोर मचाए जाने पर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गये। लोगों ने शिक्षक को पोल में बांध दिया और जमकर पिटाई कर दी। इसी क्रम में किसी ने मोबाइल से वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अब इस वीडियो की चर्चा इलाके में खूब हो रही है। फिलहाल शिक्षक फरार बताया जाता है। छातापुर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। त्रिवेणीगंज एसडीपीओ विपीन कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता