ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

मोबाइल छीनकर भाग रहे 3 अपराधी सड़क दुर्घटना का हुए शिकार, हालत गंभीर

SUPAUL: सुपौल में कुछ युवकों को मोबाइल छीनकर भागना महंगा पड़ गया। ताजा मामला सदर थाना के बसबिट्टी की है, जहां एक युवक से मोबाइल छीनकर बाइक से भाग रहे तीन अपराधी सड़क दुर्घटना क

मोबाइल छीनकर भाग रहे 3 अपराधी सड़क दुर्घटना का हुए शिकार, हालत गंभीर
Desk
2 मिनट

SUPAUL: सुपौल में कुछ युवकों को मोबाइल छीनकर भागना महंगा पड़ गया। ताजा मामला सदर थाना के बसबिट्टी की है, जहां एक युवक से मोबाइल छीनकर बाइक से भाग रहे तीन अपराधी सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए हैं। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां सभी की हालत नाजुक बताई जा रही है। 


बताया जाता है कि जख्मी तीनों अपराधी मंगलवार की देर शाम एक व्यक्ति से कोसी सुरक्षा बांध से मोबाइल लूटकर भाग रहे थे। इसी दौरान ग्रामीणों ने पीछा किया और बसबिट्टी सुपौल मुख्य सड़क अमठो के पास बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में एक युवक का पैर टूट गया है तो वहीं अन्य दो युवकों का सर फट गया है। जिसके बाद ग्रामीणों ने सुपौल सदर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची ने बाइक सवार तीनों अपराधी को सुपौल सदर अस्पताल ले गए। सभी जख्मियों का इलाज चल रहा है। 


अपराधियों की पहचान सुपौल सदर थाना क्षेत्र के नुनुपट्टी गांव निवासी मोहम्मद नूर मोहम्मद के बेटे 25 वर्षीय, मोहम्मद सदाम, मल्हनी वार्ड नम्बर 04 निवासी प्रकाश कामत के 25 वर्षीय बेटे गोलू कुमार, बरेल निवासी संजय साह के 30 वर्षीय बेटे राकेश कुमार के रूप में हुई है। सुपौल सदर थाना पुलिस ने बताया कि तीनो अपराधी युवक के मोबाइल छीनकर भाग रहे थे, इसी दौरान सभी दुर्घटनाग्रस्त हो गए। सभी का इलाज चल रहा है। ग्रामीणों की सूचना पर तीनों को जख्मी अवस्था में सुपौल सदर अस्पताल लाया गया है, जहां चिकित्सकों की निगरानी में इलाज की जा रही है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता