ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

बिहार : बेरहम बाप ने बेटे को मार डाला, मामूली विवाद में चाकू घोंपकर की हत्या

SUPAUL : सुपौल के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के मलहनमा वार्ड नम्बर 13 में एक कलयुगी पिता ने अपने बेटे की मामूली विवाद में हत्या कर दी. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई है. मामले

बिहार : बेरहम बाप ने बेटे को मार डाला, मामूली विवाद में चाकू घोंपकर की हत्या
First Bihar
2 मिनट

SUPAUL : सुपौल के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के मलहनमा वार्ड नम्बर 13 में एक कलयुगी पिता ने अपने बेटे की मामूली विवाद में हत्या कर दी. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई है. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है. 


घटना के बारे में त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 30 वर्षीय मुकेश कुमार शर्मा को उसके 58 वर्षीय पिता ने मामूली विवाद में चाकू घोंप कर घायल कर दिया जिसे गंभीर रूप से घायल अवस्था में लोगों द्वारा त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इधर त्रिवेणीगंज पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है. 


घटना के संबंध में त्रिवेणीगंज पुलिस को दिए आवेदन में मृतक की पत्नी ने अपने पति की हत्या का आरोप अपने ससुर पर लगाया है. मृतक की पत्नी रेणु देवी से प्राप्त आवेदन के आधार पर त्रिवेणीगंज पुलिस द्वारा कांड संख्या 116/2021 दर्ज कर मौके से गिरफ्तार हत्यारे पिता को जेल भेजने की तैयारी शुरू कर दी गई है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता