ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

लूट की दो वारदातों का खुलासा, हथियार के साथ 2 अपराधी गिरफ्तार

SUPAUL: सुपौल की त्रिवेणीगंज पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने लूट की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए 2 अपराधियों को एक देशी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कि

लूट की दो वारदातों का खुलासा, हथियार के साथ 2 अपराधी गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SUPAUL: सुपौल की त्रिवेणीगंज पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने लूट की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए 2 अपराधियों को एक देशी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। इस बात की जानकारी देते हुए सुपौल एसपी शैशव यादव ने बताया कि त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र में 15 नवंबर 2023 को समय संध्या करीब साढ़े पांच बजे जनता रोड से पूरब एक अमेजन कम्पनी के कुरियर ब्वाय से बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। 


जिस संबंध में  त्रिवेणीगंज थाना में मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। वही16 नवंबर को समय संध्या करीब साढ़े पाँच बजे एक बाइक सवार मिरजवा टोला लगुनिया निवासी जयकुमार यादव लगुनिया से अपने बहन के गाँव कसहा गाँव जाने के क्रम में लतौना मिशन से पूर्व नहर के समीप दो अज्ञात अपराधियों द्वारा मोटर साईकिल लूट लिया गया। इस संदर्भ में त्रिवेणीगंज थाना में लूट का कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। दोनो घटना की गंभीरता को देखते हुये दोनों घटना का उद्भेदन एवं संलिप्त अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु त्रिवेणीगंज एसडीपीओ विपीन कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित किया गया। 


गठित टीम द्वारा वैज्ञानिक अनुसंधान और प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुये जनता रोड स्थित चम्पावती मंदिर के समीप से दो संदिग्ध युवक को पूछताछ हेतु पुलिस निगरानी में लिया गया।निगरानी में लिये गये युवक अपना नाम त्रिवेणीगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नम्बर 18 निवासी महावीर पौद्दार का पुत्र रौशन पौद्दार और नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नम्बर 16 नरहा गांव निवासी महेश मेहता का पुत्र धीरज कुमार बताया। 


दोनों की तलाशी लेने पर दोनों के पास से एक लोडेड देशी पिस्टल,दो मोबाईल और बरामद देशी पिस्तौल को अनलोड करने पर एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ करने पर इन दोनों अपराधियों द्वारा बताया गया कि ये दोनों अपने अन्य साथी के मिलकर दिनांक 15 और 16 नवंबर 2023 को छिनतई एवं लूट की घटना को अंजाम दिये हैं।दोनों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार सभी अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।



रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता