ब्रेकिंग
राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम

बिहार : लॉकडाउन में सरपंच का 'डर्टी' डांस, भोजपुरी गानों पर डांसर के साथ जमकर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल

SUPAUL : देश इस वक़्त वैश्विक महामारी कोरोना से जंग लड़ रहा है. बिहार भी इससे अछूता नहीं है. ऐसे समय में जिनके कंधों पर कोरोना को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करने

बिहार : लॉकडाउन में सरपंच का 'डर्टी' डांस, भोजपुरी गानों पर डांसर के साथ जमकर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल
First Bihar
3 मिनट

SUPAUL : देश इस वक़्त वैश्विक महामारी कोरोना से जंग लड़ रहा है. बिहार भी इससे अछूता नहीं है. ऐसे समय में जिनके कंधों पर कोरोना को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करने की जिम्मेदारी हो, वह इस समय एक शादी समारोह में डांसर के साथ भोजपुरी गानों पर ठुमके लगा रहे हैं. बिहार में लॉकडाउन के दौरान समाज को कलंकित करने की यह कोई नई घटना नहीं है अब ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. बताया जा रहा है कि सुपौल के जदिया थाना क्षेत्र के कोरियापट्टी पश्चिम पंचायत के वर्तमान सरपंच कपिलदेव यादव एक शादी समारोह में बैंड बाजे में भोजपुरी गानों पर डांसर के साथ ठुमके लगा रहे हैं. 


स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, सरपंच का शराब के नशे में भोजपुरी गानों पर डांसर के साथ ठुमके लगाने वाला यह वीडियो 6 जून की रात का है औऱ सरपंच अपनी भतीजी के शादी समारोह में डांसर के साथ भोजपुरी गानों पर ठुमके लगा रहे हैं. वायरल वीडियो के आधार पर जब सरपंच कपिलदेव यादव से इस मामले में बात की गई तो उन्होंने बताया कि भतीजी की शादी में था, उसी में थोड़ा सा एन्जॉय कर रहा था. महामारी के दौरान मुझसे यह गलती हुई है. समाज में सब माहौल में रहना पड़ता है. 


इस दौरान डांस में मशगूल सरपंच यह भूल गए कि कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए बिहार में लॉकडाउन लागू है औऱ कोरोना संक्रमण से बचने के लिए मास्क पहनना औऱ लोगों से सोशल डिस्टेंस बनाकर रखना जरूरी है लेकिन सरपंच डांसर के साथ लॉकडाउन के इन नियमों की धज्जियां उड़ाने में मस्त थे. 


वहीं वीडियो वायरल होने के बाद जब जदिया थानाध्यक्ष राजेश कुमार से मामले पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामले को लेकर महामारी एक्ट औऱ नियम के उल्लंघन के मामले में वरीय अधिकारियों से प्राप्त निर्देश के आधार पर डांसर के साथ डांस कर रहे सरपंच कपिलदेव यादव औऱ आसपास मौजूद अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता