ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

लॉकडाउन में फाइनेंस कर्मी को अपराधियों ने मारी गोली, 5.91 लाख रुपये की लूटकर फरार

SUPAUL : बिहार में कोरोना महामारी के बीच बढ़ती आपराधिक घटनाएं भी थमने का नाम नहीं ले रही हैं. 3 दिनों के लिए घोषित लॉकडाउन के बीच सुपौल में अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

SUPAUL :  बिहार में कोरोना महामारी के बीच बढ़ती आपराधिक घटनाएं भी थमने का नाम नहीं ले रही हैं. 3 दिनों के लिए घोषित लॉकडाउन के बीच सुपौल में अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. एक फाइनेंस कर्मी को गोली मारने के बाद 5.91 लाख रुपये की लूटकर क्रिमिनल फरार हो गए. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात सुपौल जिले के सदर थाना इलाके की है. जहां भेलाही इलाके के पास अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया. एक फाइनेंस कर्मी को गोली मारने के बाद क्रिमिनल 5.91 लाख रुपये की लूटकर फरार हो गए. घायल व्यक्ति की पहचान LNT फाइनेंस कंपनी का स्टाफ सोनू कुमार के रूप में की गई है, जो पैसा कलेक्शन कर सुपौल लौट रहा था. इस दौरान उसे बाइक सवार 2 हथियारबंद अपराधियों ने गोली मार दी. मिली जानकारी के मुताबिक फाइनेंस कर्मी पैसे लेकर जा रहा था. इस दौरान अपराधियों ने उसे घेरकर रुपये लूट लिए. जब फाइनेंस कर्मी ने उन्हें रोकना चाहा तो क्रिमिनलों ने उसे गोली मार दी.


वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस की टीम मामले की छानबीन में जुटी हुई है. सुपौलके सदर डीएसपी विद्यासागर ने बताया कि जख्मी सोनू कुमार पंडित को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. मामले की तहकीकात की जा रही है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRIYARANJAN SINGH

FirstBihar संवाददाता