ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

होली के दिन JDU विधायक के पड़ोसी को मारी गोली, युवक की हालत नाजुक, झगड़ा छुड़ाने गए थे प्रदीप कामत

Supaul: होली के दिन पिपरा के JDU विध

होली के दिन JDU विधायक के पड़ोसी को मारी गोली, युवक की हालत नाजुक, झगड़ा छुड़ाने गए थे प्रदीप कामत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Supaulहोली के दिन पिपरा के JDU विधायक रामविलास कामत के पड़ोसी प्रदीप कामत को बदमाशों ने गोली मार दी। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। दो लोगों के झगड़े को छुड़ाने के दौरान प्रदीप को गोली मारी गयी है। इस घटना से इलाके में हडकम्प मचा हुआ है।


 सदर थाना क्षेत्र के सुखपुर गांव में होली के दिन बुधवार को दो लोगों के बीच झगड़ा को छुड़ाने के दौरान प्रदीप कामत पिता कारी कामत को बाइक सवार अपराधी पेट में गोली मार बाइक से भाग निकला। घायल प्रदीप को परिजनों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज किया जा रहा था,जहां उसकी स्थिति नाजुक देखते हुए उसे हाइयर सेंटर रेफर कर दिया गया।


घायल प्रदीप ने बताया कि दो लोगों के बीच झगड़ा हो रहा था,जिसे छुड़ाने लगे। इसी दौरान मो.सद्दाम व अनिकेत नामक दो बदमाश गोली मार बाइक से भाग निकला।मालूम हो कि प्रदीप पिपरा के विधायक रामविलास कामत के पड़ोसी हैं। मौके पर एसडीएम मनीष कुमार,सदर एसडीपीओ कुमार इंद्रप्रकाश,थानाध्यक्ष मनोज महतो एवं मेजर के नेतृत्व में पहुँची पुलिस स्थल पर पहुंच मामले की तहकीकात में जुट गई है।घायल का निजी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। घायल की नाजुक स्थिति को देख बेहतर इलाज के लिए उसे बाहर रेफर कर दिया गया। 


प्रदीप कामत को गोली मारने वाले मो.सद्दाम के घर समीप नुनुपट्टी में भारी संख्यां में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। मालूम हो कि सद्दाम कुछ दिन पूर्व जेल से बाहर निकला था।सदर डीएसपी कुमार इंद्रप्रकाश ने बताया कि सुखपुर गांव में गोलीबारी हुई है,युवक की स्थिति नियंत्रण में है,घटना के कारणों की सही जानकारी नही मिल पाई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपराधी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता