ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

हत्या करने के लिए इक्टठा हुए 3 बदमाशों को पुलिस ने दबोचा, हथियार भी बरामद

SUPAUL: सुपौल पुलिस की सफलता से जुड़ी खबर सामने आई है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अंतरजिला गिरोह के 3 सदस्यों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस दौरान एक ऑल्ट

हत्या करने के लिए इक्टठा हुए 3 बदमाशों को पुलिस ने दबोचा, हथियार भी बरामद
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SUPAUL: सुपौल पुलिस की सफलता से जुड़ी खबर सामने आई है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अंतरजिला गिरोह के 3 सदस्यों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस दौरान एक ऑल्टो कार, एक ट्रैक्टर, 5 बाईक और 3 मोबाईल बरामद किया है। सुपौल एसपी शैशव यादव ने इस बात की जानकारी दी है। 


उन्होंने बताया कि 3 सितम्बर 2023 की सुबह करीब सवा चार बजे पुलिस को यह गुप्त सूचना मिली थी कि सुपौल के प्रतापगंज थानान्तर्गत ग्राम परसा बिरबल वार्ड संख्या-15 में स्थानीय निवासी स्वर्गीय डोमी ठरिया के बेटे अमर कुमार की हत्या के लिए कुछ हथियारबंद अपराधी इकट्ठा हुए हैं। मिली सूचना के आधार पर वीरपुर एसडीपीओ पंकज कुमार मिश्रा के नेतृत्व में टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई की गयी। 


मौके पर दल बल के साथ पहुंचे प्रतापगंज  थानाध्यक्ष ने अदम्य साहस का परिचय देते इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी शुरू की। छापेमारी के दौरान 3 अपराधियों को हथियार के साथ मौके से गिरफ्तार किया गया। त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के कुशहा वार्ड नम्बर 13 निवासी ब्रह्मदेव यादव के पुत्र इन्द्रनारायण यादव, प्रतापगंज थाना क्षेत्र के परसा बीरबल वार्ड नम्बर 15 निवासी शम्भूनारायण मंडल के पुत्र प्रदीप कुमार और मधेपुरा जिले के शंकरपुर थाना क्षेत्र के रामपुर लाही निवासी स्वर्गीय मनोहर प्रसाद यादव के पुत्र अरविन्द कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया। 


इनके पास से एक लोडेड देशी कट्टा,दो मास्केट, जिसमें एक लोडेड मास्केट सहित तीन हथियार,तीन मोबाईल फोन बरामद किया गया। घटनास्थल से पुलिस ने एक ऑल्टों कार, एक ट्रैक्टर और 5 मोटर साईकिल भी बरामद किया है। प्रतापगंज थाना में कांड दर्ज कर अनुसंधान शुरू की गयी। घटनास्थल से भागने में सफल रहने वाले अपराधियों की पहचान कर लिया गया है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वही गिरफ्तार तीन आरोपियों को भेजा गया है। 


रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता