ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

घर के पास खड़े किसान की अपराधियों ने गोली मारकर कर दी हत्या, हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे परिजन

SUPAUL:- बिहार में अपराधी बेखौफ हो गए है यही कारण है कि आए दिन वे एक के बाद एक घटना को अंजाम दे रहे हैं। इन घटनाओं को रोक पाने में पुलिस भी नाकाम साबित हो रही है। त

घर के पास खड़े किसान की अपराधियों ने गोली मारकर कर दी हत्या, हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे परिजन
Santosh Singh
2 मिनट


SUPAUL:- बिहार में अपराधी बेखौफ हो गए है यही कारण है कि आए दिन वे एक के बाद एक घटना को अंजाम दे रहे हैं। इन घटनाओं को रोक पाने में पुलिस भी नाकाम साबित हो रही है। ताजा मामला सुपौल का है जहां अपराधियों ने एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। जदिया थाना क्षेत्र के मोहलिया वार्ड संख्या 16 में हुई इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। परिजन हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। 


सुपौल में अपराधियों ने उस वक्त हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया जब एक किसान अपने घर के दरवाजे के पास खड़े थे। अपराधियों ने तभी अंधाधूध फायरिंग करनी शुरू कर दी तभी गोली लगने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना बीती रात की है जहां मृतक की पहचान सुन्दर लाल सरकार के रूप में की गई है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी।


परिजनों ने बताया कि मोटर चोरी की सूचना के बाद जैसे ही सुन्दर लाल घर से बाहर निकले तभी हथिारबंद अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वही पुलिस इस पूरे मामले की अनुसंधान में जुटी है। पुलिस ने दावा किया कि जल्द ही हत्यारे सलाखों के पीछे होंगे।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता