ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

सिपाही के बेटे ने नाबालिग से किया रेप, आरोपी फरार

SUPAUL : जिले के त्रिवेणीगंज में नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है। गांव के ही एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। आरोपी युवक होमगार्ड जवान का बेटा बताया जा रहा है। मामला

सिपाही के बेटे ने नाबालिग से किया रेप, आरोपी फरार
Anamika
2 मिनट

SUPAUL : जिले के त्रिवेणीगंज में नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है। गांव के ही एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। आरोपी युवक होमगार्ड जवान का बेटा  बताया जा रहा है। मामला दबाने को लेकर गांव में पंचायत भी की गई लेकिन जब पंचायत में मामला नहीं सुलझा तब पीड़ित परिवार ने त्रिवेणीगंज थाने में न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता के परिजनों ने आरोपी नीरज कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कराया।


परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार
पीड़िता के परिजनों ने बताया कि बीते शाम उनकी बेटी पड़ोस में ट्यूशन पढ़ने गई थी। तभी उसी वक्त गांव के ही एक युवक नीरज कुमार ने उसे जबरन उठा लिया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया।


रोती बिलखती घर पहुंची पीड़िता ने इसकी जानकारी परिजनों की दी। जिसके बाद इसे लेकर गांव में पंचायत भी की गई। पंचायत में मामला सुलझता ना देख परिजन त्रिवेणीगंज थाना पहुंचे जहां उन्होंने न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने इस पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता