ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

दो दर्जन बदमाशों ने दुकानदार पर बोला हमला, पिटाई के बाद डेढ़ लाख कैश भी लूटा

SUPAUL: सुपौल में अपराधी कितने बेखौफ हो गये हैं यह सीसीटीवी में कैद हमलावरों की तस्वीर को देखकर ही समझा जा सकता है। जहां हमलावर दिनदहाड़े लाठी डंडों से लैश होकर दुकान में घुसत

दो दर्जन बदमाशों ने दुकानदार पर बोला हमला, पिटाई के बाद डेढ़ लाख कैश भी लूटा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SUPAUL: सुपौल में अपराधी कितने बेखौफ हो गये हैं यह सीसीटीवी में कैद हमलावरों की तस्वीर को देखकर ही समझा जा सकता है। जहां हमलावर दिनदहाड़े लाठी डंडों से लैश होकर दुकान में घुसते हैं और सरेआम दुकानदार की पिटाई करने लगते हैं। यही नहीं दुकान के गल्ले में रखे डेढ लाख रुपये भी लेकर फरार हो जाते हैं। लेकिन दुकान में लगे सीसीटीवी में सभी बदमाशों की तस्वीर कैद हो गयी है। जिसके आधार पर पुलिस अपराधियों को दबोचने में जुटी है।


मामला सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र का है जहां त्रिवेणीगंज बाजार स्थित मेसर्स पांडव एग्रो एजेंसी के मालिक बिरजुन कुमार की दुकान पर दो दर्जन अपराधियों ने हमला बोला। सभी हमलावर लाठी-डंडे से लैश थे। जबतक आसपास के पड़ोसी दुकानदार कुछ समझ पाते सभी हमलावरों ने मिलकर बुरी तरीके से दुकानदार बिरजुन कुमार की पिटाई कर दी। पास के दुकानदारों के जुटने पर सभी हमलावर भाग खड़े हुए। 


पीड़ित दुकानदार बिरजुन कुमार ने बताया कि जब वह दुकान पर बैठा हुआ था तभी रतन कुमार और सुधीर कुमार समेत पंद्रह से बीस अज्ञात लोगों के साथ पहुंचा और एक साथ पिटाई करनी शुरू कर दी। दुकान में रखे डेढ़ लाख कैश और मोबाइल अपने साथ ले गये। आस पास के दुकानदार को देख सभी हमलावर भाग खड़े हुए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची त्रिवेणीगंज पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन कर रही है। दुकान में लगे सीसीटीवी को खंगालने में पुलिस जुटी हुई है। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता