ब्रेकिंग
मामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादल

दिनदहाड़े दुकान में घुसकर व्यवसायी से लूट, दहशत फैलाने के लिए अपराधियों ने की फायरिंग

SUPAUL: सुपौल में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। अपराधियों ने एक बार फिर त्रिवेणीगंज में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। दिनदहाड़े दुकान में घुसकर हथियारबंद अपराधियों ने सीमें

दिनदहाड़े दुकान में घुसकर व्यवसायी से लूट, दहशत फैलाने के लिए अपराधियों ने की फायरिंग
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SUPAUL: सुपौल में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। अपराधियों ने एक बार फिर त्रिवेणीगंज में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। दिनदहाड़े दुकान में घुसकर हथियारबंद अपराधियों ने सीमेंट कारोबारी से एक लाख रुपये लूट लिया और दहशत फैलाने के लिए फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गये। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। 


त्रिवेणीगंज में सीमेंट व्यवसायी कृष्णा अग्रवाल से अपराधियों ने हथियार के बल पर एक लाख रुपये लूट लिया। दिनदहाड़े दुकान में घुसे बाइक सवार तीन अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया है। घटना त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र मुख्य बाज़ार के गर्ल्स हाई स्कूल रोड की है। कैश लूटने के बाद अपराधी दहशत फैलाने की मकसद से फायरिंग करते हुए फरार हो गये। 


घटना से इलाके के कारोबारियों में दहशत व्याप्त है। वही परिजन भी काफी डरे सहमे हैं। लूट की सूचना मिलते ही त्रिवेणीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। त्रिवेणीगंज एसडीपीओ गणपति ठाकुर ने बताया कि बाइक सवार तीन अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। घटनास्थल से खोखा बरामद किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता